{"_id":"69edbb2c27586d5dfb0951c8","slug":"video-father-dies-after-falling-from-roof-just-before-daughter-wedding-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत, बंदरों के हमले से गई जान; 10 मई को आनी थी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बेटी की शादी से पहले पिता की छत से गिरकर मौत, बंदरों के हमले से गई जान; 10 मई को आनी थी बरात
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फरह के गांव पींगरी निवासी अमर सिंह उर्फ भोलू (45) बरसात में भीगे गेहूं को सुखाने के लिए अपने घर की छत पर गए थे। इसी दौरान छत पर बैठे बंदरों के झुंड ने अचानक पीछे से उन पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से घबराकर अमर सिंह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई।परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए आगरा के निजी अस्पतालों में ले गए। लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई। 10 मई को मृतक अमर सिंह की बेटी की शादी तय थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।