{"_id":"69edc24cf71d713fde0971da","slug":"video-hcs-exam-shift-1-concludes-candidates-in-kurukshetra-describe-paper-as-difficult-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एचसीएस परीक्षा की पहली शिफ्ट खत्म, कुरुक्षेत्र में अभ्यर्थियों ने बताया पेपर कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचसीएस परीक्षा की पहली शिफ्ट खत्म, कुरुक्षेत्र में अभ्यर्थियों ने बताया पेपर कठिन
कुरुक्षेत्र में एचसीएस परीक्षा की पहली शिफ्ट का पेपर समाप्त हो गया। करीब 12:15 बजे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि पेपर काफी मुश्किल था और प्रश्न पत्र मुख्य रूप से वस्तुनिष्ठ था। पेपर में हरियाणा से संबंधित विषयों के साथ-साथ बजट, संस्कृति, इतिहास और विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए।
अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर चुनौतीपूर्ण रहा। वहीं दूसरी शिफ्ट का पेपर दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा।
जहां एक ओर अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह दिखाई दिया, वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए। इस परीक्षा के लिए पूरे जिले को 6 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विवेक आर्य को परीक्षा का नोडल अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया है।
जिले में भगवान परशुराम कॉलेज सेक्टर-5, दिल्ली पब्लिक स्कूल ज्योतिसर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, गीता गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमीन रोड, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय सलारपुर रोड, सेठ टेकचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ज्योति नगर, एसएमबी गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे रोड, एसएनआरएल जयराम गर्ल्स कॉलेज लोहार माजरा, श्रीकृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज सिरसला रोड, मेजर नितिन बाली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरपुर, सैनी पब्लिक स्कूल नजदीक अनाज मंडी तथा मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल लाडवा रोड मथाना चौकी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।