{"_id":"69edb9e15fe7fe94d2064ed1","slug":"video-video-mana-ka-bta-ma-sara-va-garana-enaraja-para-jara-ratana-agaraval-na-btaya-mahatavaparanae-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ‘मन की बात’ में सौर व ग्रीन एनर्जी पर जोर, रतन अग्रवाल ने बताया महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ‘मन की बात’ में सौर व ग्रीन एनर्जी पर जोर, रतन अग्रवाल ने बताया महत्वपूर्ण
सेक्टर केवलुपुर बूथ 19,नगर पंचायत रूपईडीहा के सभासद एवं पूर्व जिला प्रतिनिधि भाजपा रतन अग्रवाल ने बताया कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलर एनर्जी, ग्रीन एनर्जी और विंड एनर्जी जैसे ऊर्जा स्रोतों पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करने के लिए वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए ये उपाय न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं, बल्कि कम खर्च में ऊर्जा के बेहतर विकल्प भी उपलब्ध कराते हैं।
रतन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में प्राकृतिक ऊर्जा स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग कर आम लोग भी लाभ उठा सकते हैं और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे सकते हैं। इस दौरान कार्यक्रम में अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, रामदुलारे, भगवान दीन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।