Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
MSME Policy to Boost Investment and Employment Opportunities: CM – CM Launches Haryana Progressive MSME and Export Promotion Policy-2026 in Karnal
{"_id":"6a79cb219b57c3b5fe0fb00a","slug":"video-msme-policy-to-boost-investment-and-employment-opportunities-cm-cm-launches-haryana-progressive-msme-and-export-promotion-policy-2026-in-karnal-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: एमएसएमई नीति से बढ़ेगा निवेश और रोजगार के अवसर : सीएम - करनाल में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 को सीएम ने किया लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: एमएसएमई नीति से बढ़ेगा निवेश और रोजगार के अवसर : सीएम - करनाल में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 को सीएम ने किया लॉन्च
करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को करनाल में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति-2026 को लॉन्च किया। होटल नूर महल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि नई नीति तैयार करते समय उद्योग क्षेत्र की मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे हरियाणा में बड़े स्तर पर निवेश आएगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य में हरियाणा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और देश का पहला विकसित राज्य घोषित होगा। नई नीति के बाद निवेशकों के लिए हरियाणा में निवेश करना और अधिक सुविधाजनक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार ने औद्योगिक पॉलिसी लॉन्च की थी। इसके बाद बड़े उद्योगपतियों और आईटीआई के बीच समझौते किए गए, ताकि उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को कौशलयुक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की बात कही थी। हम वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट की तर्ज पर हरियाणा के उत्पादों को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। हरियाणा के उत्पादों की अपनी अलग ब्रांड पहचान होनी चाहिए। जैसे पानीपत का कपड़ा दुनिया के हर घर की शोभा बढ़ाता है, ऐसे ही अन्य जिलों के भी उत्पाद होने चाहिए। ब्यूरो
कानून व्यवस्था बनाना सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी : सीएम पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष के सवालों पर कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार और पुलिस की जिम्मेदारी है और यह सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था न बिगड़े। हर नागरिक का कानून और व्यवस्था पर विश्वास बना रहे, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। सीएम ने युवाओं से गलत रास्ते और नशे की दलदल से दूर रहकर मेहनत के जरिए आगे बढ़ने की अपील की। हरियाणा के युवाओं के पास आगे बढ़ने के काफी अवसर हैं, इसलिए किसी को भी गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। सरकार की कोशिश है कि प्रदेश का युवा नशे की दलदल में न फंसे। सीएम ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों की दुनिया में अलग पहचान है। कॉमनवेल्थ में भी हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।