{"_id":"69d258d04f8c69bf1b0dbb47","slug":"video-parunika-sisodia-started-playing-cricket-with-a-tennis-ball-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: परुनिका सिसोदिया ने टेनिस बॉल से शुरू किया था क्रिकेट, अब है भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: परुनिका सिसोदिया ने टेनिस बॉल से शुरू किया था क्रिकेट, अब है भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा
ठाकुर धूम सिंह की याद में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची भारतीय अंडर 19 टीम की सदस्य परुनिका सिसोदिया ने बताया कि उन्होंने अपने खेल की शुरुआत टेनिस से की थी, जिसके बाद उनके पिता ने उनको क्रिकेट में आने के लिए कहा, लेकिन उनकी क्रिकेट में खास रुचि नहीं थी। उनके पिता के कहने पर उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। जब उनको लगा की क्रिकेट में भी भविष्य बनाया जा सकता है तो उन्होंने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट को देना शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली टीम के लिए खेलना शुरू किया। उन्होंने बताया कि वह शुरुआती तौर पर तेज गेंदबाज थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पिन गेंदबाज बनी। उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार क्रिकेट अकादमी गई , तो सिर्फ दो महिला खिलाड़ी थी, जिसके चलते उन्हें दो से तीन साल तक लड़कों के साथ ही निरंतर अभ्यास करना पड़ा। परुनिका ने बताया कि 2023 के विश्व कप में उनका चयन नहीं हुआ था। जिसके बाद उन्होंने काफी मेहनत करी और 2025 का विश्व कप जीता। सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौरके साथ खेलते हुए उन्होंने अपनी गेंदबाजी में काफी सुधार किया। उन्होंने बताया कि हरमनप्रीत के साथ खेलते हुए दिमाग का शांत कैसे रखना है और हर एक गेंद किस तरह से डालनी है उसके बारे में सिखा। उन्होंने बताया कि वह न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान डेनियल वेटोरी को अपना आदर्श मानती है। उनकी गेंदबाजी करते हुए देख कर उन्होंने स्पिन डालना शुरू किया। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज से भी काफी कुछ सिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।