Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Shops of seeds, fertilizers and medicines will remain closed for a week in Karnal
{"_id":"67f4eaaf5db4c49dd1080d04","slug":"video-shops-of-seeds-fertilizers-and-medicines-will-remain-closed-for-a-week-in-karnal-2025-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में बीज, खाद व दवाइयों की एक सप्ताह तक दुकानें रहेंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में बीज, खाद व दवाइयों की एक सप्ताह तक दुकानें रहेंगी बंद
द डिस्टिक करनाल फर्टिलाइजर, पेस्टिसाइड ओर सीड्स ट्रेडर्स एसोसिएशन करनाल की ओर से करनाल क्लब में जिले के सभी वितरकों, डीलर्स व ट्रेडर एजेंसियों के मालिकों ने बैठक की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नए कानून के विरोध में अगले एक सप्ताह तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार फिर भी उनकी बात नहीं मानती है तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए भी तैयार है। उनका कहना था कि अब उनके रोजगार पर आन पड़ी है इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। सरकार ने उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर कर दिया है।
बैठक में फैसला लिया गया कि जिलेभर में 850 दुकान इस दौरान बंद रहेगी, इनमें शहर की 125 दुकानें भी शामिल है। संगठन के प्रधान रामकुमार गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा विधानसभा में 12 फरवरी को जो आदेश पारित किया है, वह बिल्कुल ही गलत है।
प्रदेशभर के खाद, दवाई व बीज विक्रेता इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है और इस कानून को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग करते है। इस मौके पर महासचिव गुरमेज सिंह, अध्यक्ष अमित गोयल, कोषाध्यक्ष बृजलाल गर्ग, उप प्रधान पवित्र सिंह, कानूनी सलाहकार जयपाल सिंह, राजेश कुमार व मनोज बंसल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।