Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
The woman police station in-charge beat up the rape victim, in-charge said allegation is baseless
{"_id":"67f3c8d8ce5fa4e7a9099e8a","slug":"the-woman-police-station-in-charge-beat-up-the-rape-victim-the-victim-alleged-the-in-charge-said-the-allegation-is-baseless-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2808685-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: महिला थाना प्रभारी पर लगा दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट का आरोप, प्रभारी ने कहा- ये बात निराधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: महिला थाना प्रभारी पर लगा दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट का आरोप, प्रभारी ने कहा- ये बात निराधार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 11:01 PM IST
महिला थाने में शिकायत करने गई फरियादिया के साथ थाना प्रभारी द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए इसकी लिखित शिकायत पुलिस महानिरीक्षक से की गई है। वहीं थाना प्रभारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
बता दें कि पुलिस महानिरीक्षक से की गई शिकायत में पीड़िता ने उल्लेखित किया है कि उसके साथ प्रदीप रैदास नाम के लड़के ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। इसकी रिपोर्ट लिखाने मैं गत 29 मार्च को महिला थाने पहुंची एवं वहां मैंने थाना प्रभारी वर्षा बैगा को आपबीती बताई। मेरी बात सुनने के बाद वे क्रोध में आ गईं एवं उठकर मुझे बाल पकड़कर थप्पड़, घूसे से मारने लगीं और बोली ज्यादा बात मत कर। मैं पुलिस अधीक्षक के पास गई एवं सारी बात बताई। जिस पर उन्होंने मुझे पुनः महिला थाने भेजा और बोले जाओ रिपोर्ट लिखवाओ, तो मैं पुनः महिला थाने गई तो महिला थाना प्रभारी ने पहले तो मुझे पुनः गालियां दीं फिर एफआईआर लिखी।
पीडिता का आरोप है कि महिला थाना प्रभारी ने मुझसे कहा कि मजिस्ट्रेट के यहां के बयान में ज्यादा मत बोलना, जितना रिपोर्ट में लिखा है बस वही बोलना। नहीं तो मैं तेरे को बताती हूं, तू ज्यादा होशियार बन रही है। थाना प्रभारी ने वहां मौजूद दुसरे पुलिसकर्मी से कहा कि इसको नोटिस दो कि ये अपनी प्रेग्नेंसी का सबूत लाए एवं सोनोग्राफी एवं पर्चा लाए, जबकि मैंने उन्हें बता दिया था कि मैं किसी डॉक्टर के पास नहीं गई थी। आरोपी प्रदीप ने ही मुझे प्रेग्नेंसी जांच किट लाकर दिया था एवं प्रेग्नेंसी निकलने पर वो किट लेकर चला गया और बोला कि मैं डॉक्टर से बात कर लूंगा।
उसने (आरोपी) मुझे दूध के साथ कोई दवा पिला दी मैं नहीं जान पाई, फिर मुझे पेट में दर्द होने लगा एवं मुझे कमरे में 3-4 दिन बाद एक गोली का रेपर मिला। मैंने प्रदीप से डॉक्टर के पास ले जाने को कहा तो बोला सब ठीक हो जाएगा। मैं तुमसे शादी कर लूंगा। उक्त बातें मैंने थाना प्रभारी वर्षा बैगा को स्पष्ट रूप से बताई थीं। मैंने थाना प्रभारी से कहा कि आपने मेरे साथ मारपीट क्यों की, मेरी क्या गलती थी। क्या वो लड़का आपका रिश्तेदार है तो वो बोली हां वो मेरा भाई लगता है। वो जब भी मुझे जांच के लिए बुलाती हैं तो मेरे साथ बदसलूकी करती हैं। गत 3 मार्च को मुझे थाना बुलाकर गाली-गलौच करके भगा दिया गया। पीड़िता ने उक्त आरोप लगाते हुए पीड़िता ने थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
महिला थाना प्रभारी वर्षा बैगा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, जिससे पीड़िता परेशान होकर, बढ़ा-चढ़ा कर शिकायत कर रही है। मारपीट करने वाली बात निराधार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।