{"_id":"67f3bd688a322cfc0803f2c4","slug":"video-women-protest-in-ballia-if-the-liquor-shop-is-not-removed-then-the-agitation-will-intensify-2025-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में महिलाओं का प्रदर्शन, शराब दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन होगा तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में महिलाओं का प्रदर्शन, शराब दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन होगा तेज
नगर के कासिम बाजार रोड स्थित शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर चल रहे मोहल्लेवासियों का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। आमरण अनशन के समर्थन में मोहल्ले की महिलाओं ने आबकारी विभाग का पुतला दहन किया। नगर के कासिम बाजार पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास मंदिर शिक्षा धर्म बचाओ या शराब की दुकान हटाओ को लेकर चल रहे आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके बाद भी जिला प्रशासन के लोगों को कानों पर जू तक नहीं रेग रहा है। इससे आक्रोशित मोहल्ला की महिलाओं ने पंच मुखी हनुमान मंदिर जुलूस निकालकर महिलाओं ने कासिम बाजार चौराहा पहुंची। जुलूस के दौरान महिलाओं ने आबकारी विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कासिम बाजार चौराहा पर आबकारी विभाग का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इसके बाद महिलाओं ने कासिम बाजार रोड स्थित शराब दुकान के सामने जाकर जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाओं ने चेताया कि यदि जल्द से जल्द शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।