Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Thieves broke the locks of shops in the main market of Gharaunda and stole cash and goods.
{"_id":"6a66f80ae5e7edd64303d321","slug":"video-thieves-broke-the-locks-of-shops-in-the-main-market-of-gharaunda-and-stole-cash-and-goods-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"घरौंडा: मुख्य बाजार में चोरों का धावा, 6-7 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान किया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरौंडा: मुख्य बाजार में चोरों का धावा, 6-7 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान किया चोरी
घरौंडा के मुख्य बाजार में चोरों का धावा, 6-7 दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी
घरौंडा। शहर के मुख्य बाजार में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक के बाद एक करीब 6 से 7 दुकानों को निशाना बनाया। बदमाश दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और गल्लों में रखी नकदी के साथ हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
रविवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद आसपास के व्यापारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरी की वारदात को संगठित तरीके से अंजाम दिया गया।
व्यापारियों ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्य बाजार में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
पुलिस का कहना है कि मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।