बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Admissions ongoing, hostel portal closed; questions raised over meritorious female students missing out.

कुरुक्षेत्र: दाखिले जारी, छात्रावास पोर्टल बंद; मेधावी छात्राओं के वंचित होने पर उठे सवाल

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Mon, 17 Aug 2026 07:54 PM IST
Admissions ongoing, hostel portal closed; questions raised over meritorious female students missing out.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) में महिला छात्रावासों के कमरा आवंटन को लेकर सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। संयुक्त छात्र मोर्चा सोमवार को सुबह 10 बजे आवंटन प्रक्रिया में कथित अनियमितता, पारदर्शिता की कमी और मेरिट सूची में धांधली, दूरी व आरक्षण नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भड़क गया। इसके बाद कुलपति कार्यालय का घेराव किया। इससे पहले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने महिला छात्रावास की चीफ वार्डन के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप था कि विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन छात्रावास का पोर्टल बंद कर दिया गया है। छात्र नेताओं ने दावा किया कि रानी लक्ष्मीबाई छात्रावास में करीब 100 सीटें खाली होने के बावजूद जरूरतमंद और मेधावी छात्राओं को कमरा नहीं मिल रहा। छात्रों ने सवाल उठाया कि जब सीटें उपलब्ध हैं तो नए दाखिला लेने वाली छात्राओं के लिए पोर्टल दोबारा क्यों नहीं खोला जा रहा। कुछ देर बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बातचीत के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने और जांच के आधार पर आगे का फैसला लेने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र अपनी कक्षा में लौट गए। छात्र प्रतिनिधियों ने लौटते हुए चेतावनी दी कि प्रशासन द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासनों को अब निर्धारित समय-सीमा में धरातल पर उतारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे फिर से आंदोलन पर उतरने को मजबूर होंगे। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता मनदीप बिश्नोई ने कहा कि महिला छात्रावास चीफ वार्डन की नियत में खोट है, जिसके कारण छात्राओं को बार-बार चीफ वार्डन कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और इसके बावजूद कमरे खाली होते हुए भी उन्हें छात्रावास के कमरों के सीट नहीं मिल पा रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि छात्रावास आवंटन के नियमों को ताक पर रखकर कमरे दिए गए हैं। मनदीप ने दावा किया कि आस-पास की छात्राओं को छात्रावास में सीट दे दी गई है। इससे चीफ वार्डन की कार्यशैली शक के गहरे में है। इसलिए तुरंत प्रभाव से चीफ वार्डन को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए व जांच के बाद खामियां मिलने पर उनकी जबावदेही तय करके विश्वविद्यालय प्रशासन को उनके खिलाफ उचित बनती कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौक पर रितु कांटिवाल, मधु, गौरव, आदित्य गेरवाल, शुभम राणा, हरविंदर और आरजू सहित अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने आंदोलन में भाग लिया। आरोप बेबुनियाद, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होता है आंवटन : डॉ. कुसमलता महिला छात्रावास की चीफ वार्डन डॉ. कुसमलता ने छात्रों के आरोपों को बेबुनियाद बताया। उनका कहना है कि कमरा आवंटन में विश्वविद्यालय स्तर पर किसी प्रकार की अनियमितता नहीं की गई है। उनका नियम है कि पहले आओ पहले पाओ। इसी के आधार पर छात्राओं को कमरे दिए गए हैं। उनके अनुसार छात्रावासों में विभागवार सीटें निर्धारित की जाती हैं और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी दी जाती है। इसके बाद विभागाध्यक्ष की सिफारिश के आधार पर छात्राओं को कमरे आवंटित किए जाते हैं। चीफ वार्डन ने कहा कि उनके स्तर पर दूरी के आधार पर कमरा देने का कोई नियम नहीं है। उनका दावा है कि विभागों की ओर से मेरिट के आधार पर छात्राओं की सिफारिश की गई और उसी के अनुसार आवंटन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल छात्रावासों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने दावा किया दूर-दराज के बच्चों को लिए जो वार्डन आवास बनाए गए हैं। उनमें से खाली पड़े आवासों को प्रशासन से लिया जा रहा है अबतक तीन आवास मिल गए है। वह कुछ और लेने के लिए प्रयास किया जा रहा है। फिर एक और व्यवस्था बनाकर दूर-दराज से आई वंछित छात्राओं के लिए उनमें रखने की व्यवस्था की जाएगें। छात्र संगठनों की प्रमुख मांगें - छात्रावास सुविधा प्राप्त करने वाली छात्राओं का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए। - छात्राओं के घर और विश्वविद्यालय से दूरी को स्पष्ट किया जाए। - मेरिट और आरक्षण नीति के आधार पर आवंटन प्रक्रिया की दोबारा समीक्षा की जाए। - तीन अगस्त के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास पोर्टल दोबारा खोला जाए। - दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए प्राथमिकता और अतिरिक्त सीटों की व्यवस्था की जाए। - पोर्टल की तकनीकी खामी के कारण दो बार फीस कटने वाली छात्राओं की राशि वापस की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या में शीशा टूटा, फिर भी सवारियां लेकर दौड़ रही ई-बस

17 Aug 2026

अमेठी में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

17 Aug 2026

TB Free Panchayats: कुल्लू की 35 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होने पर सम्मानित, गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से नवाजा

17 Aug 2026

Chintpurni Temple: सुगम दर्शन व्यवस्था बंद करे सरकार, 77 वर्षीय श्रद्धालु ने उठाए सवाल

17 Aug 2026

Greater Noida Protest: 'अपना हक लेकर रहेंगे', सैकड़ों किसानों ने प्राधिकरण की ओर कूच कर गिरफ्तारी दी

17 Aug 2026
विज्ञापन

करतार बस हादसे पर भाजपा का मोर्चा, बसों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग

17 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, घर-घर से कचरा उठाने वाले टिपपरो के भी लगे ब्रेक

17 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: नवाबगंज जागेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवलिंग का जल-दूध से अभिषेक

17 Aug 2026

सावन का तीसरा सोमवार: शाहजहांपुर में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

17 Aug 2026

लखनऊ: आइडियल कॉलोनी के सामने झुकी जीएसआई की बाउंड्री वॉल, हादसे का खतरा

17 Aug 2026

Sirmaur : नितिन चौहान बोले- किसी के खिलाफ मोर्चा नहीं, अपनी मजबूत जमीन तैयार करेगी लोजपा

17 Aug 2026

Labour Protest: ऊना में भारतीय मजदूर संघ की रोष रैली, 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

17 Aug 2026

Pilibhit: गौरीशंकर मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

17 Aug 2026

अंबाला: डीएसपी सहित पुलिस पर हमले की एनआईए जांच की मांग, एक्स पुलिस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने जिला परिषद के सीईओ को सौंपा ज्ञापन

17 Aug 2026

सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन, 22 सूत्री मांग पत्र सौंपा

17 Aug 2026

सुल्तानपुर में बेलवाई और जनवारी नाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़

17 Aug 2026

लखनऊ: बिठूर से गंगाजल लेकर इटौंजा लौटे 13 सौ कांवड़ियों ने रत्नेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक

17 Aug 2026

फरीदकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की 2 दिवसीय कलम छोड़ हड़ताल शुरू

उफनाई गंगा: शुक्लागंज में आठ मोहल्लों में घुसा पानी, छतों पर गुजर-बसर कर रहे लोग

17 Aug 2026

Jwalamukhi Temple: छठी, सप्तमी और अष्टमी को 24 घंटे खुला रहेगा ज्वालामुखी मंदिर, सवा लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

17 Aug 2026

Pratapgarh News - मट्टन नाला में नहाने गए भाई-बहन लापता, तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम

17 Aug 2026

लखनऊ: चौक के बाग महानारायण गोमती पहलवान अखाड़े में कुश्ती का हुआ आयोजन

17 Aug 2026

लखनऊ: हाईकोर्ट के आदेश पर चला नगर निगम का बुलडोजर, नाले पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त

17 Aug 2026

VIDEO: बदायूं के कछला गंगा घाट पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

17 Aug 2026

पानीपत: केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए आंगनबाड़ी व मजदूर संगठनो का प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोंकझोंक

17 Aug 2026

Bihar: 51 की उम्र में Dr. Dhananjay Dubey ने 6111 मीटर ऊंची Mount Yunam पर तिरंगा लहराकर रचा इतिहास!

17 Aug 2026

जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक पर पेट्रोल टैंकर और वेन्यू कार भिड़ी, हादसा टला

17 Aug 2026

कानपुर: मानसूनी ट्रफ लाइन के नजदीक होने से तेज बारिश, मौसम विशेषज्ञ ने बताया कारण

17 Aug 2026

Karnaprayag: पहाड़ी से गिरे बोल्डर, सिमली-अल्मोड़ा हाईवे हुआ बंद

17 Aug 2026

मोहाली के फेज 6 जिला अस्पताल में गंदगी के बीच हो रही खून की जांच

17 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed