बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District sports competitions kick off in Kurukshetra; athletes take to the track at Dronacharya Stadium; 5,500 athletes from the district will showcase their prowess.

कुरुक्षेत्र में जिला खेल प्रतियोगिताओं का आगाज, द्रोणाचार्य स्टेडियम में दौड़े खिलाड़ी, जिले के 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:31 PM IST
District sports competitions kick off in Kurukshetra; athletes take to the track at Dronacharya Stadium; 5,500 athletes from the district will showcase their prowess.
कुरुक्षेत्र। जिले में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद सोमवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज द्रोणाचार्य स्टेडियम से हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के तहत रिले दौड़ सहित विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में जिले भर के करीब 5500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें लगभग 3000 बालक और 2500 बालिकाएं शामिल हैं। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी हरियाणा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले दिन द्रोणाचार्य स्टेडियम में विभिन्न आयु वर्गों की दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद तथा अन्य एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों में प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 28 से 31 अगस्त तक गुरुकुल कुरुक्षेत्र में हॉकी, ताइक्वांडो, योग, वॉलीबॉल, कुश्ती, कबड्डी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के लिए पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं और खेल उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है। विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होंगे। शिक्षा विभाग के एईओ जसबीर सिंह ने बताया कि जिले भर के खिलाड़ी सोमवार से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के लिए पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि खेलों के संचालन के लिए जरूरी उपकरणों की भी पूरी व्यवस्था की गई है। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खेल एवं शिक्षा विभाग की नजर रहेगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरित भविष्य की ओर भारतीय रेलवे, चलती ट्रेन पर शुरू हुआ सोलर पावर ट्रायल

27 Jul 2026

अमेठी में गोवध की तैयारी कर रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; तीन गिरफ्तार

27 Jul 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जंतर मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों को इंसाफ दिलाने की उठाई मांग

27 Jul 2026

हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में लगी आग, 32 मरीज और 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

27 Jul 2026

अमृतसर में दो दिन से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

27 Jul 2026
विज्ञापन

लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सुनील मौदगिल का पदभार ग्रहण समारोह

27 Jul 2026

कानपुर: घर के पीछे बने तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

27 Jul 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में देवरानी-जेठानी की मौत मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार, 28 घंटे बाद परिवार का धरना खत्म

सावन के पहले रविवार दुर्गियाना मंदिर में सजा 'सावे' का उत्सव, नवविवाहित जोड़ों ने निभाई परंपरा

27 Jul 2026

अमृतसर में तेज रफ्तार कार बीआरटीएस रेलिंग से टकराई, लोहे के ग्रिल कार के आर-पार हुए

27 Jul 2026

एग्जाम सिस्टम में बदलाव की शुरुआत, PM मोदी के संदेश के साथ टास्क फोर्स का गठन

27 Jul 2026

उरई: शराब के नशे में विवाद के बाद शटरिंग कारीगर की मौत, साथी गिरफ्तार

27 Jul 2026

Himachal Pradesh: शाहपुर आपदा के बाद राहत की उम्मीद, प्रभावित परिवारों को मिलेगा नया सहारा

27 Jul 2026

Uttarakhand: जंगलों के सच्चे प्रहरी जिम कॉर्बेट, 151वीं जयंती पर उनकी विरासत को नमन

27 Jul 2026

UP News: CM योगी ने मैनपुरी को दी बड़ी सौगात, 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

27 Jul 2026

जम्मू कश्मीर की 'वागू' चटाई का देशभर में डंका, 'मन की बात' में PM मोदी ने की तारीफ

Ujjain: भस्म आरती में अद्भुत श्रृंगार! बाबा महाकाल के मस्तक पर दिखा पूरा परिवार, भक्त हुए भाव-विभोर

27 Jul 2026

कानपुर: डीसीपी वेस्ट ने विवेचकों संग बैठक कर सीएम डैशबोर्ड से संबंधित मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

26 Jul 2026

खुशी के लिए निकले थे, पहुंची मौत की सूचना, जानिए कैसे हुआ हादसा

26 Jul 2026

कानपुर: महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने कराया शांत

26 Jul 2026

कानपुर: जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

26 Jul 2026

Shivpuri News: नरवर किला तोप चोरी कांड में सफलता, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी में प्रयुक्त पिकअप जब्त

26 Jul 2026

रामगढ़ताल में आपस में टकराई दो बोट, युवक की मौत, 2 घायल

26 Jul 2026

लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ब्लैक फिल्म और हूटर लगी गाड़ियों पर चला अभियान

26 Jul 2026

लखनऊ: पीजीआई में हुआ उत्तर भारत का पहला हैप्लो-आइडेंटिकल बोन मैरो प्रत्यारोपण; पिता ने दिया बोन मैरो

26 Jul 2026

मुजेसर गांव में करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली निगम की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष

26 Jul 2026

जूडो में फरीदाबाद के युवा खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, जिला स्तर के लिए हुए चयनित

26 Jul 2026

लखनऊ: गर्ल्स हॉस्टल में मिला छात्र, भीड़ ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए पीटा

26 Jul 2026

रेत माफिया के हौसले बुलंद: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर पकड़ने वाले RI को बीच सड़क पर रोका, थप्पड़ मारने का आरोप

26 Jul 2026

दक्ष प्रजापति जयंती: राज्य मंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने को कहा

26 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed