Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
VIDEO : Farmers of 11 villages in Kurukshetra did not get compensation, farmers started indefinite dharna at Deputy Commissioner's office
{"_id":"67ecf2bdcc22ac29fe0b80b6","slug":"video-farmers-of-11-villages-in-kurukshetra-did-not-get-compensation-farmers-started-indefinite-dharna-at-deputy-commissioners-office-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कुरुक्षेत्र में नहीं मिला 11 गांवों के किसानों को मुआवजा, किसानों काउपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कुरुक्षेत्र में नहीं मिला 11 गांवों के किसानों को मुआवजा, किसानों काउपायुक्त कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू
जिला के 11 गांव के किसानों को नेशनल हाईवे 152 के तहत अधिगृहित की गई जमीन का मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है, जिसके चलते किसानों में रोष गहरा गया है। ऐसे में बुधवार को किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, जहां किसान जमकर रोष जता रहे हैं।
गुरनाम चढूनी ने कहा कि नेशनल हाईवे 152 का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए पिहोवा व इस्माईलाबाद एरिया के गांव थाना, गुमथला गढू, भेरियां, उसमानपुर, पिहोवा, धनीरामपुरा, टिकरी, मलिकपुर, जंधेड़ा, अजरावर व ठोल के किसानों की जमीन करीब 12 साल पहले अधिगृहित की गई थी लेकिन आज तक भी किसानों का करोड़ों रुपये का मुआवजा अटका हुआ है।
इसके लिए नेशनल हाईवे अथोरिटी के अधिकारियों से लेकर जिला उपायुक्त को भी कईं बार गुहार लगाई जा चुकी है। किसान रोष भी जता चुके हैं तो एक दिन के लिए काम भी रूकवाया था, जिसके चलते भरोसा दिया गया था कि उनका मुआवजा जल्द जारी करवा दिया जाएगा, लेकिन आज तक भी किसानों को मुआवजा नहीं मिल पाया है। ऐसे में वे अब अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर हुए हैं। अब यह धरना मुआवजा मिलने के बाद ही हटाया जाएगा। वहीं किसान धरने पर जमकर नारेबाजी भी करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।