Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Kurukshetra: Nationwide farmers' protest against the India-US trade deal; motorcycle rally on the 15th, sit-in protest at Delhi's Ghat on the 21st.
{"_id":"6a50e40480dac9c6840c5380","slug":"video-kurukshetra-nationwide-farmers-protest-against-the-india-us-trade-deal-motorcycle-rally-on-the-15th-sit-in-protest-at-delhis-ghat-on-the-21st-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 15 को मोटरसाइकिल यात्रा, 21 को दिल्ली घाट पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी आंदोलन, 15 को मोटरसाइकिल यात्रा, 21 को दिल्ली घाट पर देंगे धरना
कुरुक्षेत्र। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देश के सबसे बड़े मुद्दे बताते हुए इसके विरुद्ध सशक्त राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सभी किसान संगठनों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ना होगा। चढूनी ने स्पष्ट किया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर अभी तक साइन नहीं हुए हैं, लेकिन 99 प्रतिशत कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सिर्फ हस्ताक्षर बाकी हैं। इससे साफ है कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है।
इसके विरोध में भाकियू चढ़ूनी 15 जुलाई को प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में जिला स्तर पर मोटरसाइकिल यात्राएं निकाली जाएंगी। सभी किसान संगठन इन यात्राओं में शामिल होंगे और 21 जुलाई को दिल्ली घाट पर देशभर के किसान संगठनों के साथ भारी संख्या में किसान इकट्ठा होंगे।
उन्होंने बताया कि इस पूरे कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर के किसान संगठनों के साथ बैठकें की जा चुकी हैं। प्रदेश के किसान भी पूरी सक्रियता से आंदोलन में शामिल होंगे। कल पंजाब में और 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश में किसान संगठनों की महत्वपूर्ण बैठकें होने वाली हैं। अन्य संगठनों से भी राय ली जा रही है ताकि उन्हें भी देश बचाओ मोर्चा में शामिल किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।