Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
The holy city of Kurukshetra is all set to welcome Union Home Minister Amit Shah; a grand venue has been beautifully decorated.
{"_id":"68de44c45425a230460bd722","slug":"video-the-holy-city-of-kurukshetra-is-all-set-to-welcome-union-home-minister-amit-shah-a-grand-venue-has-been-beautifully-decorated-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए कुरुक्षेत्र की धर्मनगरी तैयार, सजाया गया भव्य पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए कुरुक्षेत्र की धर्मनगरी तैयार, सजाया गया भव्य पंडाल
केंद्र सरकार द्वारा संशोधन कर तैयार किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों से पूरे देश में होने वाले बड़े बदलाव का संदेश पूरी मानवता को गीता का संदेश देने वाली धरा से ही निकलेगा। पूरे प्रावधान के साथ इन कानूनों को लागू करने वाले हरियाणा की इस धरा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल तीन अक्टूबर को नए आपराधिक कानूनों पर भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
यहीं नहीं वे करीब 825 करोड़ की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। ऐसे में धर्मनगरी केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत के लिए तैयार है। केडीबी के मेला ग्राउंड में खास वातानुकुलित पंडाल सजाया गया है।
यहीं से केंद्रीय गृह मंत्री संशोधन के बाद तैयार किए गए तीन नए कानूनों को लेकर पूरे देश को संदेश देंगे। उनके साथ केंद्रीय उर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश के पर्यटन व जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा भी मुख्य तौर पर पर रहेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के चलते पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनी 4-5 दिनों तक चलेगी, जिसे अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा लगभग 825 करोड़ की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
आम नागरिक से लेकर अधिवक्ता तक समझ सकेंगे बदलाव
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी करीब एक सप्ताह तक चलेगी ताकि अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके। नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें सात अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाते हुए 10 भागों में विभाजित किया गया है।
छह एसपी व 20 डीएसपी के हाथ सुरक्षा की कमान
केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। पुलिस के छह एसपी, 20 डीएसपी सहित पुलिस की 22 कंपनी तैनात की गई हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर, डीजीपी स्टेट नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो ओपी सिंह, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह सुरक्षा व्यवस्था का खुद जायजा ले चुके हैं। ड्रोन व गलाईडर उडाने पर रहेगी पाबंदी लगा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।