{"_id":"69f723b84e709d9cca0de08e","slug":"video-wheat-laden-truck-stolen-from-grain-market-2026-05-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: अनाज मंडी में गेहूं से भरा ट्रक चोरी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: अनाज मंडी में गेहूं से भरा ट्रक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
अनाज मंडी से गेहूं से भरे ट्रक की चोरी का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। चोर आढ़ती की दुकान के सामने खड़े ट्रक को लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार आढ़ती नरेश कुमार की दुकान नंबर 88 पर बीती रात लेबर द्वारा ट्रक में गेहूं के 438 बैग लोड किए गए थे। यह काम देर रात तक चला ताकि सुबह ट्रक का वजन करवाकर उसे गोदाम भेजा जा सके। ट्रक लोडिंग के दौरान चालक कमल लाल मौके पर मौजूद था, लेकिन लोडिंग पूरी होने के बाद वह अपने घर यमुनानगर चला गया था।
सुबह करीब सात बजे जब नरेश कुमार मंडी पहुंचे तो ट्रक दुकान के बाहर नहीं मिला। कुछ समय इंतजार करने के बाद उन्होंने चालक से संपर्क किया तो चालक ने बताया कि वह अभी तक ट्रक लेने नहीं पहुंचा है। इसके बाद ट्रक चोरी की पुष्टि हुई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
आढ़ती के अनुसार ट्रक में लदा गेहूं करीब साढ़े पांच लाख रुपये का था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।