{"_id":"69e8a8626805b6ef500078ee","slug":"video-dc-reached-the-civil-hospital-to-review-the-health-services-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचीं डीसी, बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर को जारी किया कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचीं डीसी, बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर को जारी किया कारण बताओ नोटिस
नागरिक अस्पताल में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दवा वितरण काउंटर पर मरीजों से बातचीत करने पर एक महिला ने एक दवा नहीं मिलने की बात कहीं। इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित नेत्र रोग विशेषज्ञ को मौके पर बुलाया और अस्पताल में उपलब्ध दवा ही लिखने के लिए कहा। साथ ही काउंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगाने का उपायुक्त अनुपमा अंजली ने मौके पर ही निर्देश दिया।
उपायुक्त के निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बाहर की दवा लिखने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इस दौरान युवक राजकुमार ने कहा कि उसे पहली बार सभी दवा मिली है। अक्सर एक या दो दवा बाहर से ही लेनी पड़ती है। बुधवार को उपायुक्त दोपहर करीब 12.30 बजे नागरिक अस्पताल में पहुंची थी। उपायुक्त ने सबसे पहले ट्रामा सेंटर में एक्स रे जांच, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की।
उपायुक्त ने चिकित्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी दवा की उपलब्धता में कमी है, तो उसे अविलंब मंगवाया जाए ताकि नागरिकों को सभी जरूरी दवाएं अस्पताल परिसर के भीतर ही सुलभ हो सकें।
उपायुक्त ने हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर मरीजों को टोकन के हिसाब से अंदर भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद ट्रामा सेंटर की पहली मंजिल पर स्थित डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया। ट्रामा सेंटर के बाद महिलाओं की ओपीडी में पहुंची जहां गर्भवती महिलाओं से बातचीत की। उपायुक्त ने सहायता केंद्र, पूछताछ केंद्र और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना काउंटर का भी अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने एसएनसीयू, विभिन्न वार्डों की व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने पुरानी बिल्डिंग के बाहर खुले सीवर को ढकने का मौके पर एक्सईएन को फोन कर ढकने का निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।