{"_id":"69e893d001c2d0253f070b61","slug":"video-health-check-up-camp-in-narnaul-health-camp-organized-in-uninda-49-examined-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में स्वास्थ्य जांच शिविर, उनिन्दा में लगाया स्वास्थ्य शिविर; 49 की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में स्वास्थ्य जांच शिविर, उनिन्दा में लगाया स्वास्थ्य शिविर; 49 की जांच
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गांव उनिन्दा में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रजनी देवी, प्रेमलता तथा सुनील कुमार की स्वास्थ्य टीम ने 49 लोगों की बीपी, शुगर एवं खून इत्यादि की जांच की। शिविर में दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ करते हुए सरपंच शीशपाल उर्फ पाला राम ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अनमोल धरोहर हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच की जानी बहुत जरूरी है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से की जा रही इस पहल का स्वागत करते हुए सरपंच ने कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करना अच्छा कार्य है।
डॉ. रजनी ने कहा कि गर्मी के मौसम में हमारे शरीर की पाचन शक्ति कम हो जाती है, इसलिए हमें हल्का फुल्का और ताजा भोजन लेना चाहिए और फास्ट फूड से बचना चाहिए। इस मौसम में मच्छरों के प्रकोप से मलेरिया व डेंगू इत्यादि बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए हमें अपने घरों के आसपास पानी का भराव नहीं होने देना चाहिए ।
इसके अतिरिक्त हमें समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच भी करवाते रहना चाहिए । इस अवसर पर सेंट जॉन ब्रिगेड ऑफिसर डॉ. सीएस वर्मा प्रभाकर, विनोद कुमार, पप्पू ठेकेदार, रूपेश कुमार, नरेश कुमार उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।