{"_id":"698ec20638bc5a795a091e16","slug":"video-donation-box-kept-in-gopal-gaushala-in-narnaul-stolen-incident-captured-on-cctv-2026-02-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में गोपाल गोशाला में रखा दानपात्र चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में गोपाल गोशाला में रखा दानपात्र चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
श्री गोपाल गोशाला के कार्यालय में रखा दानपात्र चोरी होने का मामला सामने आया है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दानपात्र में करीब छह से सात हजार रुपये डाले हुए थे।
पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला कैलाश नगर निवासी नवीन कुमार मित्तल ने बताया कि वह गंदा नाला रोड स्थित श्री गोपाल गोशाला में कोषाध्यक्ष है। 12 फरवरी को सांय करीब 6.30 बजे से 7.00 बजे के बीच मैनेजर रामगोपाल सिंघल गोशाला कार्यालय से कुछ आवश्यक कार्य के लिए बाहर गया था।
इस दौरान वह भी कार्यालय में मौजूद नहीं था। करीब 7 बजे मैनेजर रामगोपाल सिंघल कार्यालय में आया तो टेबल पर रखा गोशाला का दानपात्र गायब था। जिसमे करीब छह से सात हजार रुपये डाले हुए थे। इस पर मैनेजर ने उसे फोन कर घटना की सूचना दी।
उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो एक व्यक्ति दानपात्र को टेबल से उठाकर लेकर जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने गोशाला कोषाध्यक्ष की सूचना पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।