{"_id":"6875095762a6083e9904a724","slug":"video-employment-fair-organized-in-iti-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: ITI में आयोजित हुआ रोजगार मेला, 154 छात्रों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: ITI में आयोजित हुआ रोजगार मेला, 154 छात्रों का हुआ चयन
प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार के समय-समय पर राेजगार मेलों का आयोजन किया जाता रहता है। उन्होंने बताया कि इस मेला में वेल्डर, शीट मैटल, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर व व्यवसाय कोर्स की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अप्रेंटिस तथा ट्रेनी ऑपरेटर के तौर पर चयन किया।इस अवसर पर शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि मेले में विभिन्न कंपनियों से आए एचआर मैनेजर ने आईटीआई पास आउट छात्रों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया। प्रधानाचार्य व आईटीआई की आईएमसी सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कंपनी की तरफ से आए हुए प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।