{"_id":"6a7eee22e01053e9bb012353","slug":"video-former-minister-dr-abhay-singh-yadavs-taunt-during-tiranga-yatra-in-narnaul-nangal-chaudhary-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल नांगल चौधरी में तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल नांगल चौधरी में तिरंगा यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का तंज
नारनौल।
नांगल चौधरी में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने स्वतंत्रता सेनानी और 1857 के महानायक राव तुलाराम के नाम पर राजनीति करने वालों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि अब भी राव तुलाराम के कंधे से उतरकर खुद के बल पर राजनीति करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
मंच से जनता को संबोधित करते हुए डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश या समाज ने शहीदों और शहीद परिवारों को कभी अपनी राजनीति का माध्यम नहीं बनाया। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने दशकों बाद भी कुछ लोग राव तुलाराम के नाम का सहारा लेकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं।
तंज कसते हुए पूर्व मंत्री ने कहा सामान्य जीवन में 20-25 साल का होने के बाद बेटा भी अपने पिता से कह देता है कि वह अपनी रोजी-रोटी खुद कमा लेगा। लेकिन 50 साल से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो राव तुलाराम के कंधे से उतरकर खुद के बल पर राजनीति करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह और समाज से इस विषय पर गंभीरता से सोचने का आह्वान किया। डॉ. यादव ने कहा कि राजनीति को अलग रखा जाना चाहिए और राव तुलाराम की महान शहादत को पूरे देश तथा दुनिया के लिए प्रेरणा का स्रोत बने रहने देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।