{"_id":"6a06fcc8aefd24021403ca57","slug":"video-in-narnaul-rural-sanitation-workers-staged-a-sit-in-over-their-demands-and-raised-slogans-against-the-government-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दिया धरना, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन, संबंधित सीटू के बैनर तले जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता अटेली ब्लॉक प्रधान ईश्वर सिंह ने की, जबकि मंच संचालन जिला सचिव बसंत कुमार ने किया। प्रदर्शन में जिलेभर से ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
धरने को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने कहा कि 31 दिसंबर 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश को तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने मांग की कि सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई कर्मचारी का दर्जा देते हुए सभी लंबित लाभ दिए जाएं। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा 24 नवंबर 2024 को घोषित 26 हजार रुपये मासिक वेतन को भी तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए जनवरी 2023 में बनी सहमति के अनुसार हर वर्ष तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि की जाए। इसके अलावा पांच से छह गांवों का जोन बनाकर पढ़े-लिखे सफाई कर्मचारियों को सुपरवाइजर नियुक्त करने की भी मांग रखी गई।
यूनियन नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की सात तारीख तक जारी किया जाए और देरी होने पर 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये सहायता राशि देने की मांग भी उठाई गई। जब तक यह लागू नहीं होता, तब तक चौकीदारों की तर्ज पर दो लाख रुपये की सहायता राशि तुरंत दी जाए।
धरने में सीटू जिला प्रधान हरिराम, अटेली ब्लॉक सचिव विनोद कुमार, उपसचिव उषा देवी, नारनौल ब्लॉक संगठन सचिव प्रदीप कुमार और उपप्रधान अमित कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।