{"_id":"6a75d1e695dc97a884073e32","slug":"video-monsoons-bounty-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-brings-smiles-to-farmers-faces-and-drops-temperatures-below-normal-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ : झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, किसानों के चेहरे खिले, तापमान सामान्य से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ : झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, किसानों के चेहरे खिले, तापमान सामान्य से नीचे
निजामपुर। ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया। दिनभर कभी तेज तो कभी धीमी गति से दिनभर रुक-रुक कर बरसते काले बादलों की बारिश का सिलसिला जारी रहा। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। शुक्रवार को दिन का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम रहा।
सुबह से शाम तक महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर झमाझम बारिश होती रही। लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। प्रदीप गांव छापड़ा, सूरेन्द्र गांव निजामपुर, महिपाल गांव घाटाशेर और अन्य ग्राम्य किसानों का कहना है कि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश अमृत तुल्य साबित हो रही है और इससे फसलों को नया जीवन मिला है।
वहीं नारनौल से पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय में नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र मोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में कमजोर पड़ चुका मानसून अब फिर से सक्रिय हो गया है। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं और आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 7 से 12 अगस्त के दौरान रोहतक, झज्जर, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कई क्षेत्रों में अति भारी मूसलाधार वर्षा भी हो सकती है।
डॉ. चन्द्र मोहन के अनुसार, मौसम प्रणाली के राजस्थान के उत्तरी हिस्से में पहुंचने के बाद हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ जगह भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे उमसभरी और पसीना छुड़ाने वाली गर्मी से आमजन को काफी राहत मिली है और मौसम पूरी तरह खुशनुमा बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।