Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
During the COVID-19 pandemic, Manisha started manufacturing housekeeping products, underwent online training, and established a business using an MSME loan, thereby providing employment to seven people.
{"_id":"6a75c0faafa9b59d600e70a2","slug":"video-during-the-covid-19-pandemic-manisha-started-manufacturing-housekeeping-products-underwent-online-training-and-established-a-business-using-an-msme-loan-thereby-providing-employment-to-seven-people-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में मनीषा ने हाउसकीपिंग उत्पाद निर्माण शुरू किया, ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया, एमएसएमई लोन से उद्योग लगाकर 7 लोगों को रोजगार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में मनीषा ने हाउसकीपिंग उत्पाद निर्माण शुरू किया, ऑनलाइन प्रशिक्षण लिया, एमएसएमई लोन से उद्योग लगाकर 7 लोगों को रोजगार दिया
नारनौल। 2020 के दौरान आई महामारी कोरोना ने जहां हजारों लाखों के रोजगार को प्रभावित किया, वहीं अटेली क्षेत्र के गांव पृथ्वीपुरा की रहने वाली मनीषा के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान मनीषा ने यू ट्यूब पर हाउस कीपिंग उत्पाद बनाने की विधि देखना शुरू की और वह इससे इतना प्रभावित हुई कि रोजाना घंटों तक मोबाइल पर सीखते हुए घर पर छोटे मोटे उत्पाद बनाना शुरू कर दिए। इसी का नतीजा है कि मनीषा अपना लघु उद्योग स्थापित करने में सफल हुई।
पड़ोसियों ने की तारीफ:
मनीषा ने 2021 में पहली बार घर पर ही टॉयलेट क्लीनर बनाया और जब उससे सफाई की तो नतीजा एकदम सकारात्मक रहा और खर्च भी आधे से कम लगा। इस पर मनीषा ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं को सैंपल दिए। जिसके बाद महिलाओं ने भी उनके बनाए उत्पाद की काफी सराहना की।
पति का मिला सहयोग:
इसके बाद मनीषा ने सर्फ, हैंडवॉश, फ्लोर क्लीनर व डिश वॉश सहित कई उत्पाद बनाए और कामयाब भी रही। मनीषा की लगन देखकर पति विजय भी उनसे काफी प्रभावित हुए और मनीषा को अपना लघु उद्योग शुरू करने की सलाह दी।
2024 में डाली लघु उद्योग की नींव:
4 साल की मेहनत के बाद मनीषा ने एमएसएमई के माध्यम से सात लाख का लोन लेकर दो मशीन स्थापित की और मार्च 2024 में महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखते हुए अपने लघु उद्योग की नींव रखी। मोहल्ले से शुरू हुआ व्यापार धीरे धीरे फैलने लगा तो मनीषा ने काम के लिए लोगों को नौकरी देना शुरू किया और अब उनके पास 7 लोगों का स्टाफ है।
बॉक्स:
मनीषा ने बताया कई माह तक यू ट्यूब पर सीखने के बाद उन्होंने यूपी की एक कंपनी से ऑनलाइन 3 माह का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था। मनीषा ने बताया कि उनके बनाए सारे उत्पाद इको फ्रेंडली हैं। उन्होंने बताया कि प्रति माह सारा खर्चा काट कर वह आसानी से 50 हजार की बचत कर परिवार का आर्थिक सहयोग भी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।