बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Anganwadi centers operating in dilapidated buildings; safety of young children at risk.

नारनौल: जर्जर भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र, नौनिहालों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:14 PM IST
Narnaul: Anganwadi centers operating in dilapidated buildings; safety of young children at risk.
संवाद न्यूज एजेंसी 75 केंद्र किराये के भवनों में, 10 पुराने स्कूलों में संचालित; बारिश में टपकती छतें और दीवारों में दरारें बनी चिंता नारनौल। आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को खेल-खेल में शिक्षा और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की सरकारी योजना जिले में बदहाल व्यवस्थाओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। नारनौल शहर के कई आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं, जहां हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। 10 केंद्र पुराने स्कूल भवनों में चल रहे हैं, जिन्हें भवन जर्जर होने के कारण स्कूल संचालन के लिए अनुपयुक्त मानकर खाली कर दिया गया था। वहीं 75 किराये के भवनों में चल रहे हैं। बारिश और तेज हवा के दौरान इन भवनों की छतों से पानी टपकता है, दीवारों में सीलन और दरारें दिखाई देती हैं। ऐसे हालात में नौनिहालों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर दिन डर के साये में समय बिताना पड़ रहा है। शहर के वार्ड नंबर-18 स्थित सलामपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र पुराने स्कूल भवन में संचालित है। भवन के अधिकांश कमरों की छत और दीवारें गिर चुकी हैं। एक कमरे में केंद्र चल रहा है, जहां छत की लकड़ियों में दीमक लग चुकी है और बारिश के समय लगातार पानी टपकता है। केंद्र में बिजली का बल्ब तो लगा है, लेकिन फिटिंग खराब होने के कारण वह जलता नहीं है। वार्ड नंबर-5 के नलापुर में दो आंगनबाड़ी केंद्र हैं। एक पुराने स्कूल भवन में और दूसरा किराये के मकान में संचालित हो रहा है। स्कूल भवन की दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है, जिसे सरकारी योजनाओं के पोस्टरों से ढक दिया गया है। खिड़की में न जाली है और न ही शीशे। बारिश और आंधी में पानी व मिट्टी सीधे कमरे के अंदर पहुंच जाती है। वहीं किराये के भवन की दीवारों में दरारें हैं और सड़क का स्तर ऊंचा होने से हल्की बारिश में भी कमरे में पानी भर जाता है। वार्ड नंबर-4 के बांस मोहल्ले का आंगनबाड़ी केंद्र भी पुराने स्कूल भवन में चल रहा है। भवन बाहर से ही खंडहर जैसा दिखाई देता है। छत टपकती है, दीवारों में सीलन रहती है और बरसात में परिसर में पानी जमा हो जाता है। जिले में 1201 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित: जिले में कुल 1201 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें नारनौल शहरी क्षेत्र के 87 केंद्रों में से 75 किराये के भवनों, 10 पुराने स्कूल भवनों और केवल दो केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग के अपने भवनों में चल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहर के केंद्रों की स्थिति अधिक खराब बताई जा रही है। आरओ सिस्टम बने शोपीस: केंद्रों में पेयजल व्यवस्था भी अधूरी है। बच्चों के लिए लगाए गए आरओ सिस्टम केवल शोपीस बने हुए हैं, क्योंकि अधिकांश केंद्रों में पानी का कनेक्शन ही नहीं है। ऐसे में बच्चों को मटकों और कैंपरों के पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा अधिकांश केंद्रों में रसोई की अलग व्यवस्था नहीं है। जिस कमरे में बच्चे पढ़ते और खेलते हैं, वहीं गैस सिलिंडर रखकर भोजन तैयार किया जाता है। इससे किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या मण्डल: सर्किट हाउस सभागार में पशुपालन विभाग

14 Jul 2026

अयोध्या में मंडल स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन

14 Jul 2026

बठिंडा में घर की छत गिरी, मलबे में दबे मां-बेटे की मौत

Kullu News: भुंतर-मणिकर्ण सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश, उपायुक्त कार्यालय के बाहर लोगों का धरना

14 Jul 2026

Sirmour News: चिड़ावाली में नई सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

14 Jul 2026
विज्ञापन

VIDEO: इजरायल ने लिए चयनित अभ्यर्थियों ने किया सेवायोजन निदेशालय का घेराव

14 Jul 2026

Mandi News: पंडोह बाईपास को केंद्र की मंजूरी, भूमि अधिग्रहण के बाद शुरू होगा निर्माण

14 Jul 2026
विज्ञापन

Shimla News: चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिमला में कांग्रेस मुख्यालय से राम मंदिर तक निकाला जुलूस

14 Jul 2026

Una News: चिंतपूर्णी बाजार में बेसहारा पशुओं से बढ़ा खतरा, गौशाला भेजने की उठी मांग

14 Jul 2026

VIDEO: मुलायम-अखिलेश की विवादित होर्डिंग से गरमाई सियासत, लिखीं थी आपत्तिजनक बातें

14 Jul 2026

VIDEO: यातायात सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली, 7 से 21 जुलाई तक चलाया जा रहा अभियान

14 Jul 2026

VIDEO : इटौंजा में 70 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म, वारदात के बाद मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा

14 Jul 2026

कानपुर: थाना परिसर में युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई

14 Jul 2026

Dharamshala News: राम मंदिर चंदा विवाद पर कांग्रेस की पदयात्रा, हनुमान मंदिर में किया भजन-कीर्तन

14 Jul 2026

VIDEO: मिर्जापुर में तीन बच्चों के साथ महिला ने खाया जहर, दो मासूम समेत तीन की मौत

14 Jul 2026

VIDEO: उल्लासपूर्ण माहौल में व्यापारियों का हुआ शपथ ग्रहण

14 Jul 2026

पठानकोट के विनयका महाजन ने स्विट्जरलैंड की जिनेवा झील में 13 किमी की तैराकी

पटियाला सेंट्रल जेल में कैदी और हवालाती पर कैंची-सुए से हमला

14 Jul 2026

रायबरेली: स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय के सिस्टम बंद

14 Jul 2026

अंबाला के साहा में केसरी रेलवे स्टेशन के पास रसोई में फटा गैस सिलिंडर, मकान की दीवार ढही; युवक झुलसा

14 Jul 2026

झज्जर में मातनहेल के लेक्चरार विकास दहिया का शव 60 घंटे बाद अकहेड़ी मदनपुर हेड पर मिला

VIDEO: इस्राइल में रोजगार के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने सेवायोजन निदेशालय में प्रदर्शन किया, अधीक्षक ने सुनी शिकायतें

14 Jul 2026

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की मूर्ति का अनावरण समारोह, सांसद ने किया अनावरण

14 Jul 2026

ड्रेनेज सिस्टम खराब, जलभराव, बिजली-सड़क की समस्या... संवाद में सेक्टर 49 के लोगों ने दी धरने की चेतावनी

14 Jul 2026

Shimla: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने एचपीयू को दी डिजिटल शिक्षा की बड़ी सौगात, 55 लाख के वेब स्टूडियो का उद्घाटन

14 Jul 2026

हांसी में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लगातार बरसात हुई तो फसलों में होगा नुकसान

14 Jul 2026

पंजाब में किसानों की बाइक रैली कल, फिरोजपुर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का एलान

VIDEO: फुटपाथ सड़क दोनों में कब्जा, आम व्यक्ति कहां चले

14 Jul 2026

महेंद्रगढ़ में स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में यशदीप ने जीता स्वर्ण, अब नेशनल के लिए रवाना

कुरुक्षेत्र में आषाढ़ अमावस्या के चलते हजारों श्रद्वालुओं ने पवित्र ब्रह्मसरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

14 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed