{"_id":"6a560baabce5f65083083d85","slug":"video-narnaul-allegations-of-negligence-in-underpass-construction-cluster-bean-crop-ruined-due-to-waterlogging-in-the-field-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: अंडरपास निर्माण में लापरवाही का आरोप, खेत में पानी भरने से ग्वार की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: अंडरपास निर्माण में लापरवाही का आरोप, खेत में पानी भरने से ग्वार की फसल बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जिले के गांव रघुनाथपुरा निवासी किसान रमेश कुमार ने गहली चौक के पास निर्माणाधीन अंडरपास का कार्य कर रही निर्माण कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली को शिकायत सौंपी है। किसान ने समाधान शिविर में फसल के नुकसान की भरपाई और खेत की मेड़ दोबारा बनवाने की मांग की।
शिकायत के अनुसार किसान का खेत एनएच-11 पर बाबा ऑयल मिल के पास स्थित है, जहां इस वर्ष ग्वार की फसल बोई गई थी। आरोप है कि अंडरपास निर्माण के दौरान बारिश के बाद कंपनी कर्मचारियों ने जेसीबी से खेत की मेड़ काट दी और सड़क पर जमा पानी खेत में छोड़ दिया। इससे कई दिनों तक खेत में पानी भरा रहा और पूरी ग्वार की फसल खराब हो गई। किसान का कहना है कि पानी भरने से भूमि भी प्रभावित हुई है, जिससे दोबारा बुवाई करना मुश्किल हो गया है।
रमेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत लेकर कंपनी के सुपरवाइजर के पास पहुंचने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और धमकाकर भगा दिया गया। किसान ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने, उचित मुआवजा दिलाने तथा खेत की मेड़ पूर्व स्थिति में बनवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।