{"_id":"6a4e40d0b7d546d513010277","slug":"video-narnaul-buildings-constructed-in-violation-of-norms-sealed-municipal-council-takes-action-at-four-locations-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: नियमों के विरुद्ध बने भवन सील, नगर परिषद ने चार स्थानों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: नियमों के विरुद्ध बने भवन सील, नगर परिषद ने चार स्थानों पर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल।
नगर परिषद ने बुधवार को शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के सामने, सुभाष स्टेडियम के समीप व निजामपुर रोड पर नियमों के विरुद्ध निर्मित भवनों व दुकानों को सील कर दिया। नगर परिषद ने बस स्टैंड के सामने भवन, सुभाष स्टेडियम के पास एक प्लाट व मकान तथा निजामपुर रोड पर एक दुकान को सील किया गया।
नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग कार्रवाई देखने के लिए एकत्र हो गए।
कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नगर परिषद के एक्सईएन राकेश पुनिया, कार्यकारी अधिकारी जोगिंदर सिंह कालीरमन, भवन निरीक्षक (बीआई) प्रवीण व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पहले भवनों का निरीक्षण किया और दस्तावेजों की जांच के बाद सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
बस स्टैंड के सामने स्थित तीन मंजिला भवन को एक निजी अस्पताल द्वारा किराये पर संचालित किया जा रहा था। नगर परिषद अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को भवन तत्काल खाली करने के निर्देश दिए और आवश्यक सामान हटाने के लिए करीब दो घंटे का समय दिया। इसके बाद भवन को नियमानुसार सील कर दिया गया। वहीं सुभाष स्टेडियम के समीप एक प्लाट व मकान सहित निजामपुर रोड पर भी एक दुकान पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोगिंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि शहर में बिना स्वीकृत नक्शे अथवा भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि भवन निर्माण से पहले सभी आवश्यक अनुमतियां और स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की इस कार्रवाई को शहर में अवैध निर्माणों पर शिकंजा कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वर्जन:
शहर में जहां भी नियमों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यह प्रक्रिया समान रूप से आगे भी जारी रहेगी।
राकेश पुनिया, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं एक्सईएन नगर परिषद, नारनौल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।