{"_id":"6a44f3124006385eab0f4af6","slug":"video-narnaul-chief-minister-nayab-singh-saini-inaugurated-seven-health-projects-worth-rs114-crore-via-video-conference-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल .. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के जरिए किया 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल .. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के जरिए किया 114 करोड़ की 7 स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ
विधायक ओमप्रकाश यादव व कंवर सिंह यादव ने स्थानीय स्तर पर किया 5 अमृत सरोवरों का उद्घाटन
4.15 करोड़ की लागत से तैयार हुए जिला के 5 अमृत सरोवर
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ की नई अनाज मंडी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला महेंद्रगढ़ के 5 अमृत सरोवरों सहित प्रदेश की 114 करोड़ की सात परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी मौजूद रहीं। स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर पंचायत भवन में विधायक ओमप्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन एलइडी के जरिए सुना गया।
इस मौके पर विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश व प्रदेश में मजबूत ढांचागत सुविधा उपलब्ध करवाने को प्रतिबद्ध है।
महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि ये अमृत सरोवर गांवों के प्रमुख आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि सभी गांव के जोहड़ों का कायाकल्प हो ताकि लोगों को साफ व स्वच्छ वातावरण मिले।
सीएम ने बुधवार जिला की जिन पांच अमृत सरोवरों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया उनमें 1.82 करोड़ की लागत से हनुमान मंदिर अमृत सरोवर गणियार, 47.84 लाख की लागत से खाण्डरी वाला धनौंदा, 59.01 लाख की लागत से बाबा वाला खातौली जाट, 72.41 लाख की लागत से बास किरारोद उमराबाद, 53.71 लाख की लागत से जड़वा की ढाणी के अमृत सरोवर शामिल हैं।
इस मौके पर सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर, एक्सईएन पंचायती राज रमेश तथा बीडीपीओ रेनूलता यादव के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।