{"_id":"6a44f334e4e19b3882011af1","slug":"video-narnaul-village-watchmen-held-a-protest-march-demanding-the-reinstatement-of-ddpo-pramod-and-submitted-a-memorandum-to-the-ctm-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल : डीडीपीओ प्रमोद की बहाली की मांग को लेकर चौकीदारों ने निकाला रोष मार्च, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल : डीडीपीओ प्रमोद की बहाली की मांग को लेकर चौकीदारों ने निकाला रोष मार्च, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ के ग्रामीण चौकीदारों ने बुधवार को डीडीपीओ प्रमोद की बहाली की मांग को लेकर सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ रोष मार्च निकाला। चौकीदार पंचायत भवन से शुरू हुआ मार्च लघु सचिवालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया।
जिला प्रधान पंकज शोभापुर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में जिलेभर के चौकीदारों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डीडीपीओ प्रमोद को जल्द बहाल किया जाए। उनका आरोप था कि उनके निलंबन से पंचायतों से जुड़े कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मामले पर पुनर्विचार कर शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीटीएम को सौंपा। ज्ञापन में डीडीपीओ प्रमोद की तत्काल बहाली की मांग करते हुए कहा गया कि इससे पंचायत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में महेंद्र सिंह, लालचंद, रवि, ओमप्रकाश, मनोज, मुकेश, जितेंद्र, जयप्रकाश, बीर सिंह, सुनील, मनोहर, नवनीत, बंशी, हनुमान, अशोक, मोहनलाल, नवरत्न, ओमकार, राजू, निरंजन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चौकीदार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।