{"_id":"6a79a217994eb8f6f40c6ec3","slug":"video-narnaul-dc-anupama-anjali-heard-70-complaints-at-the-grievance-redressal-camp-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 70 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: समाधान शिविर में डीसी अनुपमा अंजली ने सुनीं 70 शिकायतें
नारनौल। आमजन की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त अनुपमा अंजली ने खुद मौजूद रहकर 70 नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।
इस शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी की आपूर्ति तथा पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने मौके पर ही अधिकांश समस्याओं का निपटारा कराया तथा शेष शिकायतों पर अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि इन समाधान शिविरों का मुख्य ध्येय नागरिकों को एक ही छत के नीचे राहत प्रदान करना है, ताकि उन्हें अपनी जायज समस्याओं के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।