{"_id":"69d25930b07d0eea3c0d52a1","slug":"video-rajesh-kumar-was-appointed-head-of-the-mahendragarh-block-sub-committee-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: राजेश कुमार को बनाया महेंद्रगढ़ खंड उप कमेटी का प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: राजेश कुमार को बनाया महेंद्रगढ़ खंड उप कमेटी का प्रधान
यादव धर्मशाला में धानक समाज उत्थान संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान रामसिंह ने की। बैठक में महेंद्रगढ़ खंड की उप कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित की गई। खंड कनीना, सतनाली व नारनौल की कमेटी पहले ही बनाई जा चुकी है।
रमेश चंद ने बताया कि महेंद्रगढ़ में 600 वर्ग गज जमीन पर धानक धर्मशाला बनानी है। धर्मशाला के लिए पहले नक्शा व अन्य दस्तावेज तैयार करने व विधायक, सांसद व मंत्री से आर्थिक सहायता की मांग करने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि राजेश कुमार को महेंद्रगढ़ खंड कमेटी का प्रधान चुना गया। मनोज कुमार को उपप्रधान, शैलेंद्र सिंह को महासिचव, विजय सिंह गुरैया को सह सचिव, सतबीर सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश कुमार, वेदप्रकाश, राजकुमार, संदीप, मदनलाल, सुरेश कुमार को मुख्य सलाहकार सर्व सम्मति से बनाया गया। इस मौके पर रतिराम आर्य, सुभाष चंद्र, राजेश, अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, दयानंद, लेखराम, दुर्गा प्रसाद, संदीप योगी, अशोक, रामपाल सहित संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।