{"_id":"698701a85700cbd4f301e954","slug":"video-seventeen-surgeries-were-performed-during-surgeons-week-in-mahendragarh-and-patients-are-also-receiving-other-facilities-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में सर्जन सप्ताह में हुए 17 ऑपरेशन, मरीजों को भी मिल रही सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में सर्जन सप्ताह में हुए 17 ऑपरेशन, मरीजों को भी मिल रही सुविधा
शहर स्थित नागरिक अस्पताल में सर्जन सप्ताह के तहत मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। पहले तीन दिनों में 17 मरीजों के विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन किया गए हैं। इसके लिए दैनिक ओपीडी से ही मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया जा रहा है।
बता दें कि नागरिक अस्पताल में एक सर्जन और एक ऑर्थोपेडिक हैं। इसके साथ ही ओटी में भी दूरबीन के माध्यम से मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। नियमित रूप से अस्पताल में ओपीडी में 9 से 3 बजे तक मरीजों की जांच की जाती है। इसके बाद मरीजों को ऑपरेशन के लिए समय दिया जाता है। अब तक अस्पताल में 17 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। इसमें हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली, बच्चादानी, रसोली व नसबंदी की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्जन सप्ताह मनाया जा रहा है और इसमें मरीजों को निशुल्क व आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही हैं। हर मरीज को ऑपरेशन के बाद तीन दिन तक वार्ड में रखकर देखभाल की जा रही है और इसके बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है।
---------
वर्जन:
सर्जन सप्ताह के तहत मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन जा रहे हैं और किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। अब सप्ताह 11 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान कोई भी मरीज अस्पताल में जांच कराकर ऑपरेशन करवा सकता है।
-डॉ. संदीप यादव, सर्जन, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।