सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Surendra Singh Secures Major Victory in Kanina Municipal By-election in Mahendragarh; Becomes Councilor with 321 Votes.

महेंद्रगढ़ में कनीना नगरपालिका उपचुनाव में सुरेंद्र सिंह की बड़ी जीत, 321 मत लेकर बने पार्षद

Naveen Naveen
Updated Wed, 13 May 2026 02:11 PM IST
Surendra Singh Secures Major Victory in Kanina Municipal By-election in Mahendragarh; Becomes Councilor with 321 Votes.
नगर पालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में हुए उपचुनाव में स्वर्गीय राजेंद्र सिंह लोढ़ा ग्रुप के प्रत्याशी मास्टर सुरेंद्र सिंह ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 321 मत हासिल किए। वहीं बाकी पांच प्रत्याशी मिलकर भी 263 मत ही प्राप्त कर सके। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजेता प्रत्याशी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। बता दे कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्थित काउंटिंग सेंटर पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं रिटर्निंग अधिकारी डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में मतगणना संपन्न हुई। उपचुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। घोषित परिणामों के अनुसार सुरेंद्र सिंह को 321 वोट मिले, जबकि अनूप यादव को 106, अशोक कुमार को 69, बलजीत राज को 24, बलजीत को 7 तथा प्रदीप यादव को मात्र 4 मत प्राप्त हुए। वहीं नोटा को 6 वोट मिले। खास बात यह रही कि एक प्रत्याशी को नोटा से भी कम मत प्राप्त हुए। गौरतलब है कि यह सीट कनीना नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन एवं वार्ड-14 के पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुई थी। राजेंद्र सिंह लोढ़ा का 4 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी में सड़क हादसे में निधन हो गया था। वे दो बार कनीना नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके थे और क्षेत्र की राजनीति में उनका प्रभावशाली वर्चस्व माना जाता था। राजनीतिक जानकारों के अनुसार कनीना नगर पालिका की राजनीति में लंबे समय से दो प्रमुख गुटों का दबदबा रहा है। एक ओर राजेंद्र सिंह लोढ़ा का गुट रहा, जबकि दूसरी ओर मास्टर दलीप का गुट सक्रिय रहा है। हाल ही में हुए नगर पालिका प्रधान पद के चुनाव में भी राजेंद्र सिंह लोढ़ा की पुत्रवधू ने मास्टर दलीप गुट की प्रत्याशी को हराया था। अब वार्ड-14 के उपचुनाव में भी लोढ़ा गुट ने जीत दर्ज कर अपना प्रभाव कायम रखा है। इस चुनाव में मास्टर दलीप गुट के समर्थित प्रत्याशी अनूप यादव को केवल 106 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं सुरेंद्र सिंह की जीत को क्षेत्र में लोढ़ा गुट के मजबूत जनाधार के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: बुरी नीयत से महिला को दबोचा, विरोध करने पर आरोपी ने मारी गोली

13 May 2026

झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास जीतेे

लखनऊ: प्रतीक यादव की रहस्यमयी हालत में मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा शव

13 May 2026

जालंधर में ATM तोड़कर लूट करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

13 May 2026

लुधियाना में आप विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खुद पर लगे आरोपों पर दी सफाई

13 May 2026
विज्ञापन

मोगा में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की जान खतरे में

13 May 2026

फिरोजपुर शहीद ऊधम सिंह चौक के पास एक कैफे की दुकान में लगी आग

विज्ञापन

लखनऊ: प्रतीक यादव की संदिग्ध हालातों में मौत, सिविल अस्पताल में मृत घोषित हुए

13 May 2026

फिरोजपुर में प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला करने वाला निकला मास्टरमाइंड पार्टनर

Ujjain: अपरा एकादशी पर भस्म रमाकर सजे बाबा महाकाल, मोगरे के हार से हुआ श्रृंगार, मंदिर में गूंज उठा जय महाकाल

13 May 2026

Meerut: वलीमे के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई और एक दो साल के बच्चे के लगी गोली, गांजा तस्करी और जुए के जुड़े बताए जा रहे तार, जांच में जुटी पुलिस

13 May 2026

Meerut: चेयरपर्सन ने किया 1.40 करोड़ के 14 निर्माण कार्यों का उद्घाटन, सुधा खटीक ने कहा- बदलेगी कस्बे की तस्वीर

13 May 2026

मेरठ: वलीमे की दावत में खूनखराबा, दो भाइयों और दो साल के बच्चे को गोली मारी

13 May 2026

Meerut: सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए विवादित बयान पर सुनील भराला की कड़े शब्दों में निंदा

13 May 2026

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

13 May 2026

पानीपत: बहन की शादी के बाद भाई की हत्या, दोस्तों ने उतारा मौत के घाट

12 May 2026

पद्मश्री फूलबासन बाई अपहरण मामला: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात, अफसरों को दिए दिशा-निर्देश

12 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने स्टेट किक बॉक्सिंग में दिखाया दम, 70 से अधिक पदक जीते

12 May 2026

बिजली विभाग के कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखने लगा

12 May 2026

दिल्ली पुलिस का 100 करोड़ का इंस्पेक्टर

12 May 2026

विधायक इल्यास ने कार्यकर्ता मीटिंग में कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

12 May 2026

Gurugram: नगर निगम की ओर से बनवाएं गए शौचालय दुर्दशा के शिकार

12 May 2026

नूंह: रात्रि में खुद सड़कों पर उतरे एसपी डॉ. अर्पित जैन, लिया जायजा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का ईमानदार सब इंस्पेक्टर, रिश्वत लेने से किया इनकार

12 May 2026

बिलासपुर में करोड़ों की सड़क निर्माण में लापरवाही

नूंह में दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

12 May 2026

अशोका सड़क पर जमीन धंसी, यातायात प्रभावित

12 May 2026

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर घंटों लिपटा रहा सांप

12 May 2026

MP News: CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला, PM Modi की अपील के बाद कर दिया बड़ा ऐलान

12 May 2026

छर्रा-अतरौली रोड पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढे में पलटी, 23 घायल

12 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed