{"_id":"69e8d462ae77ac1cba05d719","slug":"video-a-civic-worker-on-duty-drowned-while-bathing-in-the-delhi-parallel-canal-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: हड़ताल पर बैठा निगमकर्मी दिल्ली पैरलल नहर में नहाते हुए डूबा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: हड़ताल पर बैठा निगमकर्मी दिल्ली पैरलल नहर में नहाते हुए डूबा, तलाश जारी
दमकलकर्मियों के साथ हड़ताल पर बैठे नगर निगम सफाईकर्मी संजीव मंगलवार शाम करीब चार बजे पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में असंध रोड पर हनुमान मंदिर के पास दिल्ली पैरलल नहर में नहाते समय डूब गए। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मंगलवार शाम को नहर में नहाने के लिए गए थे। परिजनों ने साथियों पर उन्हें न बचाने का आरोप लगाए हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से संजीव की तलाश कराई है। संजीव के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि संजीव की पत्नी की छह माह पहले मृत्यु हो गई थी। अगले माह उनकी बेटी की शादी होनी है।
राजीव कॉलोनी निवासी संजीव के चचेरे भाई दीपक ने बताया कि संजीव हाली पार्क में चल रही दमकलकर्मियों की हड़ताल में शामिल हुए थे। रात को उनके पास उनके साथी अर्जुन का फोन आया और कहा कि क्या संजीव घर पहुंच गया है। जब उन्होंने पता किया तो संजीव घर पर नहीं आया था। इसके बाद उन्होंने अर्जुन से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह, संजीव व एक अन्य साथी बलविन्द्र के साथ मंगलवार शाम नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय संजीव ने नहर में छलांग लगा दी। लेकिन वह बाहर नहीं आ सका और तेज पानी में डूब गया। साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी नाकाम रहे। यह पूरी घटना हनुमान मंदिर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, दीपक की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर संजीव की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार को भी नहर में उनकी तलाश कराई गई। लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा है।
----
परिजनों का आरोप-दोस्तों नहीं बचाया
संजीव के भाई दीपक ने उनके दोस्तों पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजीव को तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद भी उसके नहर में छलांग लगाने के लिए उकसाया गया। इसके बाद जब वह डूबने लगा तो एक साथी ने अपना परना उसे पकड़ाया लेकिन बाद में छोड़ दिया। वहीं दूसरे साथी ने उसे नहर से निकालने का प्रयास नहीं किया। जिस कारण वह तेज बहाव में डूब गए।
----
10 दिन बाद होनी है बेटी की शादी
नगर निगम सफाईकर्मी संगठन के प्रधान नरेश ने बताया कि संजीव के पास तीन बेटियां हैं। छह माह पहले उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उनकी एक बेटी का विवाह हो चुका है। दूसरे नंबर की बेटी की बारात दो मई को आने वाली है। जिस कारण घर में शादी की तैयारी चल रही थी। नरेश प्रधान ने बताया कि संजीव काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।