Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur: MCC Implemented; Preparations for Civic Body Elections Intensify in the District; 34 Polling Stations Set Up Across 34 Wards
{"_id":"69e880089cb050d585057617","slug":"video-bilaspur-mcc-implemented-preparations-for-civic-body-elections-intensify-in-the-district-34-polling-stations-set-up-across-34-wards-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: एमसीसी लागू, जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज; 34 वार्डों में 34 पोलिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: एमसीसी लागू, जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज; 34 वार्डों में 34 पोलिंग स्टेशन
राज्य चुनाव आयोग की ओर से मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू किए जाने के साथ ही बिलासपुर में शहरी निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि जिले में कुल चार शहरी स्थानीय निकाय नगर परिषद बिलासपुर, नगर परिषद घुमारवीं, नगर परिषद श्री नयना देवी जी और नगर पंचायत तलाई शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन चारों निकायों में कुल 34 वार्ड हैं और उतने ही पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 16,782 है, जिनमें 8,400 पुरुष और 8,381 महिला मतदाता शामिल हैं। कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए लगभग 40 ईवीएम मशीनें उपलब्ध हैं, जबकि अतिरिक्त मशीनों की मांग भी की गई है, जो जल्द प्राप्त होने की उम्मीद है। एमसीसी लागू होने के बाद प्रशासन ने सभी एसडीएम, जो रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) की भूमिका निभा रहे हैं, सहित संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इन निर्देशों के तहत सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग्स और प्रचार सामग्री को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कहा कि जिला प्रशासन चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं और रोजाना आधार पर चुनावी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।