{"_id":"69e7846fa39a479736057dfe","slug":"video-along-with-politics-and-military-matalaudas-pride-in-engineering-and-abroad-too-2026-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: राजनीति और सेना के साथ इंजीनियरिंग और विदेश में भी मतलौडा की शान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: राजनीति और सेना के साथ इंजीनियरिंग और विदेश में भी मतलौडा की शान
मतलौडा के युवाओं ने राजनीति से लेकर सेना और इंजीनियरिंग क्षेत्र में आगे आकर गांव की शान बढ़ाई है। राजनीति की बात करें तो कृष्णलाल पंवार ने प्रदेश व देश की राजनीति में सक्रिय हैं। उनके पास प्रदेश सरकार में पंचायत एवं खनन मंत्री का दायित्व है। वहीं सुरेश गुप्ता ने ग्राम पंचायत के सरपंच से राजनीति का सफर शुरू किया। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके हैं। सेना में करीब 20 लोग कैप्टन और सूबेदार मेजर सहित अन्य पदों पर सेवा दे चुके हैं। यहां के बेटों के साथ बेटी भी इंजीनियर के क्षेत्र में आगे हैं। ऑनरेरी कैप्टन राजेंद्र सिंह की बेटी नेता कंप्यूटर इंजीनियर हैं। सूबेदार मेजर आजाद सिंह देशवाल के एक बेटे सीआरपीएफ में उप निरीक्षक और दूसरे ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करते हैं। मतलौडा के लोगों को भी अपनी आन-बान और शान पर गर्व महसूस होता है।
कृष्णलाल पंवार का जन्म एक जनवरी 1958 को मतलौडा में हुआ। उन्होंने 10वीं की स्कूली पढ़ाई के बाद बॉयलर का डिप्लोमा किया। उन्होंने पानीपत थर्मल पावर प्लांट में नौकरी की। कृष्णलाल पंवार ने थर्मल पावर प्लांट में 12 साल की नौकरी कर साल 1991 में इस्तीफा दिया था। उन्होंने असंध विधानसभा सीट से 1991 का चुनाव लड़ा और पहली बार में ही जीत कर विधायक बनें। इसके बाद इनेलो की ही टिकट पर 1996 और 2000 में असंध से विधायक बने। 2000 में उनको हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया। वे 2005 में चुनाव हार गए। वे 2009 में इसराना विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के टिकट पर जीत कर आए। 2014 के चुनाव में इनेलो ने उनका टिकट काट दिया। वे भाजपा के टिकट पर 2014 में इसराना से विधायक बनें। उनको परिवहन, आवास एवं कारावास मंत्रालय दिया। वे 2019 में इसराना विधानसभा से भाजपा के टिकट पर हार गए। भाजपा ने उनको राज्यसभा सदस्य बनाया। वे 2024 में इसराना से जीतकर विधानसभा में पहुंचे। वेपंचायत एवं खनन मंत्री हैं।
सुरेश गुप्ता छात्र जीवन से कांग्रेस के सदस्य रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री 1977 में मतलौडा बस अड्डे पर आई थी। वे इसके बाद कांग्रेस में पूरी तरह सक्रिय हो गए। वे 1983 में ग्राम पंचायत सरपंच बने। उनको 1992 में हरियाणा कांग्रेस सेवा दल का प्रधान बनाया। वे 1994 में जिला परिषद के सदस्य बनें। वे फिर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गए। उन्होंने 2000 में कांग्रेस और 2014 में निर्दलीय करनाल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। वे आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस में वर्किंग प्रेजीडेंट हैं।
अटावला गांव से मतलौडा में आकर बसे आजाद सिंह देशवाल भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि वे मार्च 1985 में भारतीय सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। वे देश सेवा के लिए आगे रहे। उनके बड़े बेटे दीपक और पुत्रवधू नीलम सीआईएसएफ में उप निरीक्षक हैं। उनके दूसरे बेटे मनीष ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।
राजेंद्र सिंह सेना में ऑनरेरी कैप्टन से सेवानिवृत हैं। उन्होंने बताया कि वे 14 अगस्त 1987 को सेना में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने बारामूला, श्रीनगर, लेह और असम समेत कई जगह सेवा दी। वे जुलाई 2018 को सेवानिवृत हुए। उनकी एक बेटी नेहा कंप्यूटर इंजीनियर हैं। उनके पति भी कंपनी में इंजीनियर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।