{"_id":"69d3ad442c6d178e8800d6fb","slug":"video-doctor-advises-on-tb-testing-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: खांसी दस दिन से ज्यादा रहती है तो करवाएं टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: खांसी दस दिन से ज्यादा रहती है तो करवाएं टीबी की जांच
औद्योगिक नगरी में टीबी के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। चिकित्सक इसका मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी बता रहे हैं। पिछले साल करीब 5413 टीबी के मरीज मिले थे और इस साल तीन महीने में ही करीब 1200 टीबी मरीज मिल चुके हैं। चिकित्सक लोगों को ज्यादा से ज्यादा जांच करवाने और अपना मुंह ढ़ंककर बाहर निकलने के सलाह दे रहे हैं।
मुझे जिला नागरिक अस्पताल में टीबी उन्मूल कार्यक्रम से जुड़े हुए करीब एक साल हो चुका है। मेरा लक्ष्य ज्यादा से मरीजों की जांच करना और उन्हें इलाज से जोड़ना है क्योंकि जब तक लोगों की पहचान नहीं होगी तब तक बीमारी कैसे खत्म हो सकती है। इसलिए मेरी टीम ने फील्ड में रहकर लोगों की जांच करने का काम तेज कर दिया है। लोगों को चाहिए कि यदि खांसी दस दिन से ज्यादा रहती है तो वे अपनी टीबी की जांच अवश्य कराएं। यदि शाम को हल्का बुखार रहता है, शरीर में कोई गांठ बनी हुई है या खांसते समय बलगम में खून आते है तो टीबी की जांच अवश्य करानी चाहिए ताकि बीमारी को शुरूआत में ही रोका जा सके। वहीं टीबी मरीजों को खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखना चाहिए, बलगम को मिट्टी के गड्ढे में दबाना चाहिए और सामाजिक स्थानों पर मुंह पर मास्क का प्रयोग करना चाहिए ताकि टीबी को फैलने से रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।