{"_id":"691331a8e3a41d3b6d045654","slug":"video-passengers-for-vande-bharat-started-increasing-at-panipat-station-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"वंदे भारत का सफर सुहाना... पानीपत स्टेशन पर बढ़ने लगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदे भारत का सफर सुहाना... पानीपत स्टेशन पर बढ़ने लगे यात्री
फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की मांग बढ़ने लगी है। मंगलवार को चौथे दिन पानीपत से 10 यात्री ट्रेन में सवार हुए और 15 यात्री सफर कर पानीपत उतरे। यात्रियों ने ट्रेन में सुविधा और भीड़भाड़ से मुक्ति बताया।
वंदे भारत एक्सप्रेस फिरोजपुर से दिल्ली के बीच शनिवार को शुरू की थी। पहले दिन गिने-चुने यात्री ट्रेन में सवार हुए थे। अब यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 26462 मंगलवार को अपने निर्धारित समय 1:05 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची और तीन मिनट के ठहराव के बाद 1:08 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन में फिरोजपुर से पानीपत पहुंची कमलप्रीत ने कहा कि ट्रेन के ठहराव से अब उन्हें अन्य स्टेशनों पर ट्रेन बदलने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। इस ट्रेन की सबसे बड़ी विशेषता इसका समय पर चलना और तेज गति से गंतव्य तक पहुंचना है। सीटें आरामदायक हैं और संतुलित रहती है। साथ ही, यात्रियों के लिए पावर सॉकेट, स्वचालित दरवाजे और सूचना डिस्प्ले जैसी सुविधाएं यात्रा को आधुनिक बनाती हैं। पानीपत की रिफाइनरी निवासी रोहित और मौसमी ने बताया कि उन्होंने पानीपत से दिल्ली तक का टिकट ऑनलाइन बुक किया है। यह ट्रेन समय की बचत करती है और यात्रा का अनुभव भी सुखद होता है।
रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे लोगों को वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की जानकारी होगी, वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या में और वृद्धि देखने को मिलेगी। फिलहाल, ज्यादातर यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं, जिससे सुविधा और पारदर्शिता दोनों बनी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।