{"_id":"685fdd5828876d7ff70c32bd","slug":"video-son-killed-his-mother-in-panipat-2025-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बेटे ने ईंट मारकर की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बेटे ने ईंट मारकर की मां की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
समालखा थाना क्षेत्र के पावटी गांव में मां बिरमला की हत्या के आरोपी बेटे कपिल को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम समालखा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में कपिल ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि मकान बनाने के लिए उसने अपनी मां से उधार लिए पैसे लिए थे जिसे वापस मांगने पर विवाद हुआ जिसके चलते यह घटना घटी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पावटी गांव के रामबीर ने समालखा थाने में शिकायत दर्ज कराई। रामबीर, जो मूल रूप से शामली जिले के असदपुर जिडान गांव का निवासी है, ने बताया कि 26 जून की देर शाम उनके तीसरे बेटे कपिल का अपनी पत्नी रविता के साथ झगड़ा हो रहा था। बिरमला और छोटा बेटा विकास समझाने गए, लेकिन कपिल ने उन तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद कपिल ने मकान की छत से ईंटें फेंकनी शुरू कीं, जिसमें एक ईंट बिरमला के सिर पर लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कपिल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।