{"_id":"69aeb99f40fc0510a0099530","slug":"video-health-services-are-back-on-track-after-two-days-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: दो दिन बाद फिर पटरी पर लौटी स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: दो दिन बाद फिर पटरी पर लौटी स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
चिकित्सकों की हड़ताल और रविवार के अवकाश के कारण दो दिन तक प्रभावित रही स्वास्थ्य सेवाएं सोमवार को फिर से पटरी पर लौट आईं। सिविल अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। ओपीडी काउंटर से लेकर जांच कक्ष और वार्ड तक हर जगह मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दो दिन तक इलाज नहीं मिल पाने के कारण बड़ी संख्या में मरीज सोमवार को अस्पताल पहुंचे, जिसके चलते चिकित्सकों और स्टाफ को दिनभर काफी व्यस्त रहना पड़ा। शनिवार को चिकित्सकों की हड़ताल के कारण सिविल अस्पताल में ओपीडी सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही थीं। इस दौरान नियमित जांच, ऑपरेशन और एक्सरे जैसी सुविधाएं भी सीमित रूप से ही उपलब्ध हो पाई थीं। इसके बाद रविवार को अवकाश होने के कारण अस्पताल में सामान्य ओपीडी बंद रही। ऐसे में कई मरीजों को इलाज के लिए दो दिन तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को जैसे ही अस्पताल में नियमित सेवाएं शुरू हुईं तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।