Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Live telecast of the Union Budget 2026-27 at the BJP office in Rewari; party workers welcomed the announcement
{"_id":"697f1f229cce01f8ff018541","slug":"video-live-telecast-of-the-union-budget-2026-27-at-the-bjp-office-in-rewari-party-workers-welcomed-the-announcement-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय बजट 2026-27 पर रेवाड़ी में भाजपा कार्यालय पर लाइव प्रसारण, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय बजट 2026-27 पर रेवाड़ी में भाजपा कार्यालय पर लाइव प्रसारण, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के रेवाड़ी जिला मुख्यालय पर केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण को लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश बजट को बड़ी स्क्रीन पर देखा।
डॉ. वंदना पोपली ने बजट को ‘अमृत काल’ का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि यह भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक वृद्धि, जनता की उम्मीदों की पूर्ति और सबका विकास इन तीनों कर्तव्यों पर विशेष फोकस किया गया है।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण महिलाओं के लिए ‘शी मार्ट, युवाओं के लिए ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट’ स्थायी समिति और 15 हजार स्कूलों में एवीजिसी लैब की स्थापना भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई है। किसानों के लिए भारत - विस्तार एआई टूल, पशुपालन व मत्स्य पालन के लिए विशेष सब्सिडी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुर्वेदिक एम्स, निमहंस-2 और जिला अस्पतालों की आपात क्षमता बढ़ाने जैसे प्रावधान जनकल्याणकारी हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया गया। इस अवसर पर जिला व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।