{"_id":"69c290dfc94690109204b9a9","slug":"video-the-woman-sarpanch-leveled-serious-allegations-against-the-village-secretary-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: महिला सरपंच ने ग्राम सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: महिला सरपंच ने ग्राम सचिव पर लगाए गंभीर आरोप, कार्रवाई की मांग
कोसली क्षेत्र के डहीना गांव की महिला सरपंच पिंकी ने ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे बदलने की मांग एक बार फिर उठाई है। करीब एक माह पहले ग्रीवेंस कमेटी में मामला उठाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर सरपंच मंगलवार को मीडिया के सामने आईं और अपनी नाराजगी जताई।
सरपंच पिंकी ने बताया कि ग्राम सचिव गांव के विकास कार्यों में कोई रुचि नहीं ले रहा है। पंचायत द्वारा प्रस्तावित कार्यों को या तो टाल दिया जाता है या उनमें अनावश्यक कमियां निकालकर भुगतान रोक दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है, जिससे गांव का समुचित विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत की बैठकें समय पर नहीं बुलाई जातीं और कई-कई महीनों तक लंबित रखी जाती हैं। जब भी ग्राम सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो वह फोन नहीं उठाते, और यदि उठाते भी हैं तो किसी न किसी बहाने से काम टाल देते हैं। इससे पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और गति दोनों प्रभावित हो रही हैं।
गौरतलब है कि गत माह बाल भवन में आयोजित ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में सरपंच ने यह मुद्दा मंत्री विपुल गोयल के सामने उठाया था। उस दौरान उन्होंने ग्राम सचिव पर अभद्र व्यवहार करने के भी आरोप लगाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने एडीसी को जांच के आदेश दिए थे। डहीना गांव भाजपा विधायक अनिल यादव का गांव भी है, ऐसे में यह मामला राजनीतिक रूप से भी चर्चा में बना हुआ है। सरपंच पिंकी ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्राम सचिव को बदला जाए, ताकि गांव के विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकें। वहीं, ग्राम सचिव गजराज से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।