{"_id":"6a0ad6b770cb90fb6a0b89ac","slug":"video-inso-national-president-pradeep-deswal-on-neet-exam-leak-case-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल बोले- इसमें भाजपा का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल बोले- इसमें भाजपा का हाथ
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:37 PM IST
Link Copied
पेपर लीक मामले में सत्ताधारी दल के नेताओं की संलिप्तता है। सरकार अपने चहेतों को बचाने में लगी है। भाजपा पर यह गंभीर आरोप इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने लगाए हैं। वह सोमवार को मैना टूरिज्म कॉम्प्लेक्स में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा लीक कांड में भाजपा नेताओं का हाथ है। लगातार सामने आ रहे तथ्य यह दर्शाते हैं कि परीक्षा प्रणाली से छेड़छाड़ में सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों की भूमिका रही है। भाजपा सरकार अपने चहेतों को बचाने के लिए निष्पक्ष जांच से बचने की कोशिश हो रही है। इस मामले की गहनता और निष्पक्षता से जांच करवाई जाए, ताकि असली दोषियों तक पहुंचा जा सके। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को सजा मिले। उन्होंने कहा कि देशभर के लाखों छात्र मेहनत कर परीक्षा देते हैं। पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह पारदर्शी जांच कराकर विश्वास बहाल करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।