Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
drinking water pipeline will be laid in Mission Colony in Sonipat, and streets will be constructed in Teerth Market
{"_id":"6981f0d46bc7b45fa609f43d","slug":"video-drinking-water-pipeline-will-be-laid-in-mission-colony-in-sonipat-and-streets-will-be-constructed-in-teerth-market-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में मिशन कॉलोनी में डाली जाएगी पेयजल पाइपलाइन, तीर्थ मार्केट में बनेंगी गलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में मिशन कॉलोनी में डाली जाएगी पेयजल पाइपलाइन, तीर्थ मार्केट में बनेंगी गलियां
विधायक निखिल मदान व निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने वार्ड-15 में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। मिशन कॉलोनी में पेयजल लाइन डाली जाएगी और तीर्थ मार्केट में गलियों का निर्माण किया जाएगा। दोनों जगह के विकास कार्यों पर करीब 45 लाख रुपये खर्च का अनुमान है।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि वार्ड-15 की तीर्थ मार्केट की जर्जर हो चुकी गलियों का निर्माण शुरू किया है। इनमें कुछ गलियां बहुत समय पहले सीसी से बनी थीं, जो अब टूट चुकी हैं। इन्हें दोबारा सीसी से बनाया जाएगा। साथ ही कुछ गलियों में सीवरेज और पेयजल की लाइन डाली गई थी, उन्हें भी बनाया जाएगा। इस काम पर नगर निगम 35 लाख रुपये खर्च करेगी।
निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने कहा कि मिशन कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डालने के कार्य शुरू किया गया है। साथ ही लाला लाजपत राय स्मारक की मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। इस कार्य पर 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस दौरान निवर्तमान पार्षद अतुल जैन, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजय वर्मा, चरण सिंह जोगी, नीरज आत्रेय, नवीन मंगला, प्रवीण दहिया पवन गोयल, धीरेंद्र, सुभाष पालीवाल, जयकंवार जैन भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।