Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
motorcycle collided with a truck in Sonipat; the older brother died in the accident, and the younger brother was injured
{"_id":"69831e5d0447d538b808672c","slug":"video-motorcycle-collided-with-a-truck-in-sonipat-the-older-brother-died-in-the-accident-and-the-younger-brother-was-injured-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में ट्रक में घुसी बाइक, हादसे में बड़े भाई की मौत-छोटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में ट्रक में घुसी बाइक, हादसे में बड़े भाई की मौत-छोटा घायल
गांव हसनपुर के पास जीटी रोड पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक घुसने से हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया तो वहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आगे की जांच में जुटी हुई है।
गांव टांडा निवासी मोतीलाल (29) अपने भाई सोहन के साथ मंगलवार को किसी काम से गन्नौर गए थे। दोपहर बाद वापसी में गांव हसनपुर के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके कारण उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुरथल थाने की पुलिस ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मोतीलाल अपने पीछे तीन साल के बेटे वंश को छोड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मोतीलाल ने हेलमेट पहने हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।