{"_id":"6a256b3aa6cbde16b707e4b6","slug":"video-delivery-boy-injured-after-being-hit-by-a-bus-on-the-bypass-bridge-2026-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: बाईपास पुल पर बस की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय घायल, बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: बाईपास पुल पर बस की टक्कर से डिलीवरी ब्वॉय घायल, बाइक क्षतिग्रस्त
यमुनानगर बाईपास रोड पर स्थित पुल के ऊपर रविवार को एक निजी बस और बाइक की टक्कर में डिलीवरी बॉय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। निजी बस रादौर की ओर से आ रही थी, जबकि बाइक सवार युवक यमुनानगर से बाईपास की तरफ जा रहा था। पुल के ऊपर पहुंचते ही दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और राहगीरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त बाइक को बाहर निकालकर सिटी थाना यमुनानगर पहुंचाया। वहीं घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस द्वारा बाइक के नंबर की जांच करने पर पता चला कि हादसे में घायल युवक की बाइक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के इंद्रगढ़ माजरा बाढ़ गांव सेवित कुमार पुत्र जब्बार सिंह के नाम पंजीकृत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।