{"_id":"67ab3a017069b9233903047b","slug":"video-karamacaraya-sa-aayakata-bl-bra-bra-kasa-ka-cakakara-na-lgavae","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कर्मचारियों से आयुक्त बोले- बार-बार किसी का चक्कर न लगवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कर्मचारियों से आयुक्त बोले- बार-बार किसी का चक्कर न लगवाएं
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त निगम आयुक्त ऑफिस, टैक्स ब्रांच, परिवार पहचान पत्र डेस्क, आईटी लैब, शिकायत कक्ष, स्थापना शाखा, नागरिक सुविधा केंद्र, सहायक नगर योजनाकार समेत विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। निगमायुक्त सिन्हा ने कार्यालय में आए लोगों से बात की और संबंधित अधिकारियों को उनके काम जल्द निपटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को अपने काम के लिए बार बार भटकना न पड़े। न ही उन्हें कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े। इसलिए कर्मचारी उनका कार्य समयबद्ध तरीके से करें। उनके कार्य के लिए जिन भी दस्तावेजों व अन्य कागजात की जरूरत है, वह एक बार में ही मंगवा लें। बार-बार किसी का चक्कर न लगवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।