Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Major Police Action Against Drugs Under 'Abhiyan Maidan 2.0' in Yamunanagar; Raids Conducted in Several Areas, Including Purana Hamida
{"_id":"6a1fcd024e282876b406f9b7","slug":"video-major-police-action-against-drugs-under-abhiyan-maidan-20-in-yamunanagar-raids-conducted-in-several-areas-including-purana-hamida-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में अभियान मैदान 2.0 के तहत नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; पुराना हमीदा सहित कई क्षेत्रों में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में अभियान मैदान 2.0 के तहत नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन; पुराना हमीदा सहित कई क्षेत्रों में छापेमारी
जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "अभियान मैदान 2.0" के तहत जिला पुलिस ने बुधवार अलसुबह पुराना हमीदा सहित कई क्षेत्रों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और पूर्व में नशा तस्करी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगों के घरों की गहन तलाशी ली।
डीएपी मुख्यालय कमलजीत ने बताया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 14 विशेष टीमें गठित की गई थीं, जिनमें करीब 150 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस टीमों ने सुबह साढ़े चार बजे अभियान शुरू किया और लगभग तीन घंटे तक विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की।
उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान उन लोगों के घरों को विशेष रूप से चिह्नित किया गया था, जो पहले नशा तस्करी या अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए थे। हालांकि पुराना हमीदा क्षेत्र में चली लंबी कार्रवाई के बावजूद पुलिस को कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
डीएसपी कमलजीत ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल बरामदगी करना ही नहीं, बल्कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में कानून का भय पैदा करना भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग नशा कारोबार में संलिप्त हैं या होने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।