{"_id":"69f1f18164ed048daf0afe01","slug":"video-sarva-karamchari-sangh-will-come-forward-in-support-of-fire-employees-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: फायर कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ उतरेगा मैदान में, क्रमिक भूख हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: फायर कर्मचारियों के समर्थन में सर्व कर्मचारी संघ उतरेगा मैदान में, क्रमिक भूख हड़ताल का एलान
हरियाणा अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की 22 सूत्रीय मांगों को लेकर जारी हड़ताल अब और तेज होती नजर आ रही है। 8 अप्रैल से प्रदेशभर के मुख्य दमकल केंद्रों पर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के समर्थन में अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने बड़ा फैसला लिया है। संघ ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए ब्लॉक व जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की है।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्य दमकल केंद्र पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से फायर कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि फायर कर्मचारियों के समर्थन में प्रदेश के सभी निगमों, पालिकाओं और परिषदों के करीब 50 हजार सफाई कर्मचारी भी 1 और 2 मई को काम बंद कर हड़ताल में शामिल होंगे। यह कदम सरकार के खिलाफ संयुक्त संघर्ष को और मजबूत करेगा।
धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजिंदर सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश के 103 फायर स्टेशनों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर करीब 85 विधायकों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार का रवैया असंवेदनशील बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।