{"_id":"6a4771d0ec3ff3b7da05164d","slug":"video-yamunanagar-body-of-man-who-had-left-for-work-found-in-bushes-death-sparks-sensation-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर : काम पर निकले व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला, मौत से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर : काम पर निकले व्यक्ति का शव झाड़ियों में मिला, मौत से फैली सनसनी
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र के गांव मलिकपुर खादर में घर से काम पर निकले एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में व्यक्ति को सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कान के पास चोट के निशान मिले हैं, जबकि मुंह से झाग भी निकल रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेंद्र निवासी गांव मलिकपुर खादर के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और अपने भाइयों के साथ रहता था। मृतक के भतीजे रोहित ने बताया कि महेंद्र गुरुवार सुबह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के एक युवक ने फोन कर सूचना दी कि महेंद्र सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े हैं।
परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महेंद्र के कान के पास चोट के निशान थे और मुंह से झाग निकल रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।
रोहित के अनुसार गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि महेंद्र को दोपहर करीब 12 बजे गांव के आसपास देखा गया था। इसके बाद वह कहां गए और उनके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
छछरौली थाना के जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।