{"_id":"69a2a2a1230ae736c807aac8","slug":"video-amar-ujala-foundation-organised-police-school-at-ghumarwin-college-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन ने घुमारवीं कॉलेज में आयोजित की पुलिस की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन ने घुमारवीं कॉलेज में आयोजित की पुलिस की पाठशाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से घुमारवीं कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा मुख्य वक्ता रहे। विशेष अतिथि कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर प्रीतम रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए नशा मुक्ति, चिट्टा जैसी खतरनाक सिंथेटिक ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति सतर्क करना और उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाने के उपाय समझाना था। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि चिट्टा प्रदेश में नहीं बनता, बल्कि बाहरी क्षेत्रों से तस्करी के जरिए यहां पहुंचता है और युवा पीढ़ी के लिए गंभीर खतरा बन रहा है। सत्र में छात्रों के साथ इंटरएक्टिव संवाद भी किया गया। छात्रों से उनके विचार पूछे गए कि वे नशे के बारे में क्या सोचते हैं और इसे रोकने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं। छात्र उत्साहपूर्वक भाग लिए और नशे के दुष्प्रभावों पर अपनी समझ साझा की।
डीएसपी ने स्पष्ट किया कि चिट्टा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि मानसिक क्षमता और सोचने-समझने की शक्ति को भी कमजोर करता है। उन्होंने छात्रों को समझाया कि नशे की शुरुआत अक्सर सिर्फ एक बार आज़माने से होती है, जो जानलेवा लत में बदल सकती है। कार्यक्रम का संदेश था कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक और छात्र की जिम्मेदारी है कि वे अपने आस-पास के माहौल को सुरक्षित रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।